खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
एमवीयू के संचालन में लापरवाही पर नोटिस जारी

पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मोबाइल वेटनरी यूनिट (एमवीयू) के प्रभावी संचालन को लेकर जारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ सुरेश चंद मीना ने संबंधित नौ जिलों सिरोही, सीकर, भीलवाड़ा, सलूम्बर, बीकानेर, राजसमन्द, जोधपुर, नागौर तथा ब्यावर के संयुक्त निदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं. मीना ने कहा कि प्रदेशभर में मोबाइल वेटनरी यूनिट का उद्देश्य पशुपालकों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है. इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं, जिनका सभी अधिकारियों द्वारा अक्षरशः पालन किया जाना जरूरी है.
-
गुजरात के सीएम से मिले NDDB के चेयरमैन डॉ. शाह

NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी से मुलाकात की. इस बैठक के दौरान, NDDB के चेयरमैन ने साबरमती आश्रम के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत बन रहे गौशाला म्यूजियम के विकास के बारे में जानकारी दी. एग्जीक्यूटिव काउंसिल की मंज़ूरी मिलने के बाद, म्यूज़ियम बनाने का काम शुरू हो चुका है. डॉ. शाह ने माननीय मुख्यमंत्री को राज्य भर में सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशन को बढ़ावा देने वाले बायोगैस और सर्कुलर इकोनॉमी प्रोजेक्ट्स के लागू होने और उनके विस्तार के साथ-साथ डेयरी विकास की विभिन्न पहलों की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी.




