खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
NDDB का IIPHG के साथ हुआ एमओयू

NDDB, आनंद में "वन हेल्थ और पशु कल्याण" पर आयोजित नेशनल वर्कशॉप के उद्घाटन सत्र के दौरान, NDDB के सीनियर जनरल मैनेजर डॉ. आर. ओ. गुप्ता और IIPHG के डायरेक्टर डॉ. दीपक सक्सेना ने NDDB और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर (IIPHG) के बीच MoU का आदान-प्रदान किया. यह MoU NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में किया गया. यह सहयोग इंटीग्रेटेड डिज़ीज़ सर्विलांस (बीमारियों की एकीकृत निगरानी), एंटीमाइक्रोबियल स्टीवर्डशिप और फ़ार्म बायोसिक्योरिटी पर केंद्रित होगा और 'वन हेल्थ डेयरी रजिस्ट्री' के विकास का रास्ता तैयार करेगा. इस मौके पर 'हैंडबुक ऑफ़ डेयरी हसबेंडरी' और 'डेयरी फ़ार्म मैनेजमेंट गाइडलाइंस' भी जारी की गईं, और DISHA प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए 'वन हेल्थ' पोस्टर का अनावरण किया गया. साथ ही, NDDB ई-अकादमी ऐप पर 'हूफ मैनेजमेंट कोर्स' भी लॉन्च किया गया.
-
नालंदा में पशुपालन निदेशक ने टीकाकरण की जानी हकीकत

पशुपालन निदेशक श्रीकान्त शास्त्री द्वारा नालंदा के हरनौत एवं नूरसराय प्रखंड में एफएमडी राउंड-7 टीकाकरण अभियान एवं पशु चिकित्सालयों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान टीकाकरण में तेजी, भारत पशुधन ऐप एवं पशुधन पोर्टल पर डेटा अद्यतन, दवाओं की उपलब्धता तथा पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. बिहारशरीफ में TVO, SHO एवं VS के साथ समीक्षा बैठक कर विभागीय कार्यो. में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.





