Home पशुपालन Animal News: पशु को लग जाय ठंड तो घर पर बनी इस दवा की खिलाएं एक खुराक, तुरंत मिलेगा आराम
पशुपालन

Animal News: पशु को लग जाय ठंड तो घर पर बनी इस दवा की खिलाएं एक खुराक, तुरंत मिलेगा आराम

पशु एक्सपर्ट कहते हैं कि खीस पिलाने के बाद दूसरा नंबर आता है बछिया को उचित पोषण देने का. इसके लिए आहार के साथ ही साफ पानी भी उचित मात्रा में देना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. ठंड की पूरी तरह से शुरुआत हो चुकी है. जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ रहा है. तापमान वैसे-वैसे गिरता चला जा रहा है. पशुपालन में ठंड के दौरान पशुओं का अतिरिक्त ख्याल रखना पड़ता है. क्योंकि पशुओं को ठंड लगने की शिकायत हो जाती है. अगर पशुओं को ठंड लग जाती है तो उनका दूध उत्पादन कम हो जाता है. जबकि वो ठीक ढंग से खाना भी नहीं खा पाते हैं. इसके चलते पशु कमजोर भी हो जाते हैं और उन्हें बीमारियों के होने का खतरा भी रहता है. ऐसे में उन्हें ठंड से बचाना पड़ता है. वहीं अगर बछड़े और बछड़ियों को ठंड लग जाती है तो इससे उनकी मृत्युदर में इजाफा हो जाता है.

एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि कई बार प्रयास करने के बावजूद पशुओं को ठंड लग जाती है. ऐसे में पशुपालकों को यह भी मालूम होना चाहिए कि ठंड लग जाने पर ऐसा क्या किया जाए, जिससे पशुओं को ठंड से कोई नुकसान न हो. बता दें कि इसके कई घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनका इस्तेमाल करके पशुओं को अगर ठंड लग जाए उन्हें राहत पहुंचाई जा सकती है.

बछड़े-बछड़ियों को खिलायें ये मिश्रण
खास तौर पर ठंड के दौरान बछड़े-बछड़ियों को ठंड लगने का ज्यादा खतरा रहता है. अगर उन्हें ठंड लग जाए तो उनकी मौत भी हो सकती है. अगर बछड़े या बछड़ी को ठंड लग जाए तो इसके लिए देसी उपाय किया जा सकता है. पशुपालक भाइयों को चाहिए की 50 ग्राम गुड़, चार बड़ी इलायची और दो जायफल ले लें. इसे अच्छी तरह से कूट लें और फिर बछड़े-बछड़ी वैसे ही खिला दें. तो इससे उन्हें ठंड से जल्द से जल्द राहत मिल जाएगी और ठंड उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाएगी.

बड़े पशुओं को भी मिलती है राहत
वहीं अगर बड़े पशुओं को ठंड लग जाए तो उन्हें भी इसी तरह से बड़ी इलायची, जायफल और गुड़ का मिश्रण दिया जाता है लेकिन इसमें थोड़ा क्वांटिटी बढ़ा दी जाती है. बड़े पशुओं को इस मिश्रण को देने के लिए 50 ग्राम बड़ी इलायची, 100 ग्राम गुड़ और दो जायफल कूटकर दिया जाता है. इससे उन्हें ठंड में आराम मिलेगा और अगर इसके बाद और ज्यादा ठंड पड़ती है तो भी उन्हें ठंड का असर नहीं होगा. सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी एक खुराक देकर ही काफी हद तक पशुओं को आराम मिल सकता है और अगर लगे कि अभी पशु को पूरी तरह से ठंड से आराम नहीं मिला है तो इसकी एक और खुराक बनकर पशु को दी जा सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...