Home पशुपालन Animal Husbandry: लंपी स्किन डिसीज के क्या हैं लक्षण, कैसे इस बीमारी से जानवरों को बचाएं, जानें यहां
पशुपालन

Animal Husbandry: लंपी स्किन डिसीज के क्या हैं लक्षण, कैसे इस बीमारी से जानवरों को बचाएं, जानें यहां

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. बीमारियां पशुओं के लिए कतई ठीक नहीं हैं. चाहे वो लंपी स्किन डिसीज हो या फिर कोई और बीमारी. बीमारियां सिर्फ नुकसान लेकर आती हैं. लंपी स्किन डिसीज होने पर आमतौर पर दूध उत्पादन में गिरावट देखी जाती है. पशु कमजोर हो जाते हैं और सुस्त भी पड़ जाते हैं. कई बार इसके चलते उनकी मौत भी हो जाती है. गौरतलब है कि ये एक वायरल बीमारी है और पशुओं को अक्सर ये मच्छरों और मक्खियों जैसे कीड़ों के काटने की वजह से होती है. इसलिए मच्छरों और मक्खियों जैसे कीड़ों को फार्म से खत्म करने के उपाय किए जाते हैं.

पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मध्यप्रदेश (Animal Husbandry and Dairy Department, Madhya Pradesh) की ओर से लंपी स्किन डिसीज को लेकर पशुपालकों को जागरुक करने के लिए फेसबुक पोस्ट की गई है. जिसमें लक्षण और बचाव का तरीका बताया गया है. यहां लाइव स्टक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) आपको इसी की जानकारी दे रहा है.

क्या हैं लंपी स्किन डिसीज के लक्षण
यह रोग मुख्य रूप से गौवंशीय पशुओं में होता है.

पशुओं में तेज बुखार, कंपकंपी, चारा ना चरना एवं बैचेनी नजर आती है.

संक्रमित होने के 3 से 4 दिन बाद शरीर पर छोटी-छोटी गांठ पड़ जाना.

संक्रमण की वजह से दुधारू पशुओं में दुग्ध उत्पादन की कमी होती है.

बचाव के उपाय
पशुओं के शरीर में इस प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग एकांत में बांधे, जहां दूसरे पशुओं का आवागमन ना हो.

बीमार पशुओं के चारा-पानी की व्यवस्था अलग करें.

उपयोग में लाए जाने वाले बर्तनों को साबुन से अच्छी तरह साफ करें.

पशुओं के जूठे चारे आदि को जमीन में दबाकर कर नष्ट करें.

किलनी, जूँ, मच्छर और मक्खी आदि बाह्य परजीवियों के काटने से भी यह रोग फैलता है. इसलिए पशुओं एवं पशुशाला को इन बाह्य परजीवियों से मुक्त रखें.

लम्पी स्किन डिसीज रोग का टीकाकरण कराएं.

किसी भी प्रकार के बीमारी के लक्षण पशुओं में दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पशु चिकित्सा संस्था अथवा टोल फ्री नंबर 1962 पर सूचित करें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...