Home डेयरी Milk Production: दूध बढ़ाने के लिए इस तरह घर पर तैयार करें संतुलित आहार, पढ़ें डिटेल
डेयरी

Milk Production: दूध बढ़ाने के लिए इस तरह घर पर तैयार करें संतुलित आहार, पढ़ें डिटेल

COW SHELTER HOME,GAUSHALA IN LUCKNOW,YOGI GOVERNMENT
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले फार्मर्स पशु का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए कोशिशें करते रहते हैं और पशु को बाजार से फीड लाकर भी खिलते हैं लेकिन कई बार बाजार से लाया हुआ फीड भी पशुओं का दूध उत्पादन नहीं बढ़ा पाता है. अगर आप भी पशु का दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप पशुओं के लिए संतुलित आहार घर पर ही बना लेंगे और आपका पशु इसे चाव से खाएगा. नतीजे में पशु खूब सारा दूध का उत्पादन करेगा. आइए इस बारे में जानते हैं.

दाना मिश्रण बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन यहां हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से दाना मिश्रण बना लेंगे और यह सारी चीज आपके घर पर ही आसानी के मुहैया हो जाएगी. वहीं न उपलब्ध तो बाजार से सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं. इससे न सिर्फ आपके पशु अच्छा दूध का उत्पादन करेंगे बल्कि वह हैल्दी भी रहेंगे और उन्हें बीमारियां भी नहीं लगेंगी.

50 फीसदी तक मिलाएं अनाज
संतुलित आहार बनाने के लिए आपको अनाज की जरूरत पड़ेगी. इसमें आप गेहूं ले सकते हैं. मक्का, जई और जौ वगैरा भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं. संतुलित आहार में तकरीबन 50 से 60 फीसदी तक अनाज को मिलना चाहिए. इसके अलावा दालों का छिलका भी इसमें इस्तेमाल कर सकते हैं. सोंठ भी इसके अंदर मिलनी चा​हिए जो पशुओं की पाचन शक्ति को सही करने में मददगार साबित होती है. वहीं मीठा सोडा भी संतुलित आहार में जरूर डालें. ताकि पशुओं की पाचन शक्ति अच्छी रहे और पशु जो कुछ भी खाएं-पीएं वह उन्हें आसानी से पच जाए, जिससे पशु का दूध उत्पादन बढ़ जाएगा.

इस तरह कर सकते हैं लागत कम
वहीं पशु को बिनौला भी देना चाहिए क्योंकि संतुलित आहार में इसकी भी बेहद जरूरत होती है. कई बार पशु दाना मिश्रण को सही से नहीं खाते हैं. इसलिए दाना मिश्रण में हमेशा ही गुड़ मिलाया जाता है. जिससे उन्हें दाना मिश्रण टेस्टी लगता है और गुड़ की वजह से पशुओं को एनर्जी भी भरपूर मात्रा में मिलती है. अगर आप चाहते हैं कि दाना मिश्रण की लागत कम आए और इससे भी रिजल्ट आपको बेहतर मिले तो आप इसमें चोकर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जो 12 से 15 रुपए किलो आसानी से उपलब्ध हो जाता है. वहीं आप चाहें तो चावल का वेस्ट भी इसके अंदर मिक्स कर सकते हैं. इसके अलावा मिनरल मिक्सर भी पशुओं को जरूर देना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

‘NDDB की प्राथमिकता पशु उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार करना है’

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...

डेयरी

Dairy News: सुधा दुकान या बिक्री केंद्र खोलकर कमाएं एक दिन में पांच हजार रुपए तक मुनाफा

नई दिल्ली. बिहार में सुधा डेयरी की दुकान या बिक्री केंद्र खोलने...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
डेयरी

Dairy Farming: पशु के गाभिन होने की पहचान क्या है, सिर्फ हीट में न आना गर्भवती होने की गारंटी नहीं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशुओं को पाला जाता है...

Livestock Health and Disease Control Programme (LHDCP): to provide for prophylactic vaccination against animal diseases, capacity building of veterinary services, disease surveillance, and strengthening veterinary infrastructure.
डेयरी

Milk Production: क्या बारिश में कम हो गया गाय-भैंस का दूध उत्पादन, बस ये आठ उपाय अपनाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशु का दूध उत्पादन कम...