Home डेयरी Milk Production: पशुओं को लिक्विड कैल्शियम फायदा भी पहुंचाता है और नुकसान भी
डेयरी

Milk Production: पशुओं को लिक्विड कैल्शियम फायदा भी पहुंचाता है और नुकसान भी

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करे, ये बेहद ही जरूरी है. इसके लिए पशुपालक भाई पशुओं को भरपूर तरीके से खिलाते-पिलाते हैं और उनका अच्छे ढंग से ख्याल भी रखते हैं. हालांकि कई बार कुछ गलती भी कर जाते हैं, जो उनके पशु के लिए नुकसानदायक होता है. इसलिए कभी भी पशु को कुछ भी खिलाएं तो हमेशा ही पशु चिकित्सक की सलाह जरूर ले लें. ताकि पशु को नुकसान न हो. क्योंकि पशु सही रहेगा तभी आपको डेयरी फार्मिंग में फायदा होगा.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि अक्सर ऐसा होता है कि गाय पालने वाले पशुपालक गायों को लिक्विड कैलेश्यिम देते हैं लेकिन इसे कैसे देना है इसका तरीका उन्हें नहीं पता होता है. जिसके नतीजे में फायदे की जगह नुकसान हो जाता है. एक्स्पर्ट कहते हैं कि लिक्विड कैल्शियम ​कब दिया जाना चाहिए, कितना देना चााहिए इन सब बातों की जानकारी होना बेहद ही जरूरी है.

गायों को LIQUID CALCIUM देना सही है या गलत
एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक पशुपालक ध्यान रखें कि लिक्विड कैल्शियम दूध देने चाली गायों को देने से कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है.

वहीं लिक्विड कैल्शियम देने से पशुओं में मिल्क फीवर की समस्या नहीं आती है. इसलिए भी इसे दिया जाता है.

पशु अगर कमजोर है तो कई बार कैल्शियम की कमी की वजह से ऐसा होता है. आप अगर लिक्विड कैल्शियम देते हैं तो कमजोरी भी दूर होती है.

हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए भी लिक्विड कैल्शियम दिया जाता है.

इसको देने के तरीके की बात की जाए तो पशु को ब्याने के बाद देना चाहिए.

ज्यादा दूध देने वाली गायों को दिया जा सकता है. कमजोरी होने पर भी दिया जा सकता है लेकिन पशु चिकित्सक की सलाह जरूरी है.

जरूरत से ज्यादा कैल्शियम देने से नुकसान भी होता है. हमेशा सही मात्रा में ही इसे देना चाहिए.

विटामिन डी3 और मिनरल बैलेंस भी जरूरी होता है. सिर्फ कैल्शियम से दूध नहीं बढ़ता है.

इस बात को जान लिक्विड कैल्शियम को लगातार पशु चिकित्सा की सलाह के बिना इस्तेमाल न करें.

ज्यादा कैल्शियम देने से बॉडी का बैलेंस बिगड़ सकता है. भूख कम हो जाती है. पाचन भी गड़बड़ा सकता है. मिनरल का बैलेंस भी बिगड़ जाता है. इससे किडनी पर भी ज्यादा दबाव पड़ता है.

निष्कर्ष
सही आहार, साफ पानी, संतुलित मिनरल मिक्सचर, विटामिन और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह से ही गाय अधिक दूध देगी और हैल्दी रहेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...