Home डेयरी Milk Production: प्याज, नींबू, अदरक और लहसुन से मिश्रण तैयार कर बढ़ाएं पशु का दूध उत्पाद
डेयरी

Milk Production: प्याज, नींबू, अदरक और लहसुन से मिश्रण तैयार कर बढ़ाएं पशु का दूध उत्पाद

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अक्सर पशुपालक भाइयों के साथ ये समस्या आती ही होगी कि उनका पशु खाना कम खाने लग जाता है. यदि पशु कम खाने लगे तो उसे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. पहली समस्या तो ये होती है कि दूध उत्पादन में भारी गिरावट आती है. जिससे डेयरी फार्मिंग के काम में नुकसान शुरू हो जाता है. पशु दूध उत्पादन कम करता है. इससे हर दिन पशुपालक भाई को नुकसान होता है. इसलिए पशु के खान-पान पर सही तरह से ध्यान देना बेहद जरूरी होता है. वहीं पशु अगर कम खाना खाता है तो उसकी शारीरिक कमजोरी बढ़ जाती है. यहां तक कि बांझपन की समस्याएं भी देखने को मिलती हैं.

डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि कमजोर पशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी घट जाती है. इस वजह से वह बार-बार बीमार पड़ने लगता है. जब पशु बार-बार बीमार पड़ता है तो उसका इलाज करने में अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है. जिससे डेयरी फार्मिंग की लागत भी बढ़ जाती है और इसके चलते भी पशु पालन के काम में नुकसान उठाना पड़ जाता है. हालांकि कुछ देसी उपाय हैं, जिनको अपनाकर पशु की भूख बढ़ाया जा सकता है. उसी में से एक के बारे में हम यहां आपको बताएंगे.

घर पर ही करें ऐसे इलाज
यदि आपका पशु खाना कम खाता है और उसका लीवर कमजोर है तो घरेलू नुस्खे से ही उसका इलाज कर सकते हैं. कुछ ही दिनों में पशु सही से खाने लगेगा.

उसके लिए आपको प्याज, नींबू, अदरक और लहसुन की जरूरत होगी. ये सारी चीज आपको आसानी से आपके घर पर भी उपलब्ध हो जाएंगी और बाजार से भी खरीद सकते हैं.

इन चीजों से पशुओं के लिए एक मिश्रण तैयार करना है. जिसके लिए आपको 500 ग्राम प्याज की जरूरत पड़ेगी. ढाई सौ ग्राम नींबू भी लेना होगा.

इसके अलावा 100 ग्राम अदरक की जरूरत होगी और 250 ग्राम लहसुन भी लगेगा. इन सभी चीजों का रस अच्छी तरह से एक बर्तन में निकाल लेना है.

जिस बर्तन में रस को निकालना है, उसी में आधा लीटर पानी मिला देना है और पशु को किसी एक वक्त यह पिला देना है.

लगातार कुछ दिनों तक यह नुस्खा अपनाने से पशु की भूख बढ़ जाएगी. उसका अगर लीवर कमजोर है तो वह भी मजबूत हो जाएगा और पशु हर चीज को अच्छे से खाने लगेगा.

निष्कर्ष
जब पशु अच्छे से सब चीज खाने लगेगा तो उसका लीवर भी मजबूत हो जाएगा और साथ ही दूध का उत्पादन भी बढ़ जाएगा. इतना ही नहीं पशुओं को बीमारी भी जल्दी नहीं परेशान कर पाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy News: बिहार के पूर्वी चंपारण में गायों की नस्ल सुधार पर होगा काम, बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. बिहार के मोतिहारी में आयोजित कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: दूध की क्वालिटी बढ़ाने के लिए सरसों, सोयाबीन और मूंगफली खली खिलाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस पूरी तरह से दूध उत्पादन और...

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

MP Dairy Sector: सांची ब्रांड होगा मजबूत, दूध कलेक्शन बढ़ेगा, 2973 करोड़ रुपए हुए मंजूर

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को डेयरी कैपिटल बनाने के लिए सरकार कई...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
डेयरी

Dairy Farm: सबसे अच्छा डेयरी फार्म गाय का है या भैंस का, यहां जानें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में गाय और भैंस को पाला...