Home डेयरी Dairy Farm Loan: घर बैठे लें डेयरी फार्म के लिए लोन, इस तरह करें आवेदन
डेयरी

Dairy Farm Loan: घर बैठे लें डेयरी फार्म के लिए लोन, इस तरह करें आवेदन

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भारत का शीर्ष विकास बैंक नाबार्ड डेरी फार्म के लिए किसानों को लोन मुहैया करता है. अगर आप भी लोन लेना चाहते हैं तो घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और लोन लेकर अपना डेरी फार्म खोल सकते हैं. बताते चलें कि भारत में अधिकतर किसान कृषि से जीवन—यापन करते हैं. हालांकि बहुत से किसान कृषि के साथ-साथ पशुपालन भी करते हैं और बहुत से करना चाहते हैं लेकिन किसान बजट की कमी की वजह से इसमें हाथ नहीं आजम पाते. वहीं नाबार्ड ऐसे ही पशुपालकों के लिए लोन की सुविधा उपलब्ध करा रहा है. ताकि ऐसे वह किसान जो कृषि कर रहे हैं वो साथ में पशुपालन भी करें और अपनी आय को दोगुनी कर सकें. आइए जानते हैं क्या है लोन की पूरी प्रक्रिया.

जरूरत के मुताबिक मिलता है लोन
नाबार्ड डेयरी फार्म लोन योजना के तहत लोन राशि आवेदक की जरूरत के आधार पर निर्धारित होती है. पशु खरीदने के लिए लोन की राशि 5 लाख रुपये से लेकर 12 लाख रुपये तक निश्चित है. वहीं डेरी फार्मिंग खोलने के लिए लोन की राशि 10 लख रुपये से लेकर 25 लाख रुपए तक हो सकती है. नाबार्ड पशुपालन सब्सिडी 3.30 लाख तक की मिल सकती है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत आने वाले नागरिकों के लिए या राशि 4.40 लख रुपए तक की सब्सिडी दी जाती है.

25 फीसदी सब्सिडी मिलेगी
वहीं नाबार्ड पशुपालन योजना राशि बैंक द्वारा अनुमोदित की जाती है और इसमें आवेदन करने वाले लाभार्थी को 25 फीसदी खुद ही देना होता है. योजना के तहत दूध उत्पादन के प्रोसेसिंग के लिए उपकरण खरीद सकते हैं और अगर आप या मशीन खरीदते हैं तो इसकी कीमत 13.20 लाख तक है तो आप इस पर 25 फीसदी पूंजीगत सब्सिडी यानी 3.30 लख रुपए तक सरकार से ले सकते हैं.

10 वर्ष में चुकाना होगा लोन
किसानों को दो तरह से लोन दिया जाता है. किसानों को पशु खरीदने के लिए लोन, यानि पशुओं के खरीद के लिए प्रदान किया जाता है. डेरी फार्मिंग के लिए लोन, यानि डेरी फार्मिंग के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे, उपकरण की खरीद के लिए लोन दिया जाता है. नाबार्ड डेयरी फार्म लोन योजना के तहत लोन की ब्याज दर 6.5 से 9 फीसदी प्रतिवर्ष है. वहीं लोन चुकाने की अवधि 10 वर्ष तक होती है.

क्या-क्या दस्तावेज चाहिए
नाबार्ड डेयरी फार्म लोन के लिए आवेदन पत्र की फोटो कॉपी होनी चाहिए. नाबार्ड डेयरी फार्म लोन के लिए आवेदन करने के लिए पहचान प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, एड्रेस सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी, आय प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, बिजनेस प्लान की फोटो कॉपी चाहिए होती है. इसके अलावा भारत का नागरिक होना जरूरी है. लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्र में रहता हो. यह भी जरूरी है डेरी फार्मिंग शुरू करने के लिए जमीन और अन्य संसाधन भी होना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...