Home डेयरी Dairy: यहां जानें बनास डेयरी अमूल प्लांट में दूध से क्या-क्या आइट्म्स बनेंगे
डेयरी

Dairy: यहां जानें बनास डेयरी अमूल प्लांट में दूध से क्या-क्या आइट्म्स बनेंगे

langda bukhar kya hota hai
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अब वाराणसी में दूध की धारा बहेगी. जिसका सीधा फायदा पूर्वांचल के करीब 1346 गांव के लोगों को होगा. इससे करीब एक लाख लोगों को रोजगार भी मिलेगाा. वहीं बनास डेयरी अमूल प्लांट में दूध के कई आइटम्स बनेंगे. जिसमें इस प्लांट में बनारस का मशहूर लौंगलता और लाल पेड़ा भी. साथ ही दही, लस्सी, आइसक्रीम, पनीर मिठाई आदि भी बनाई जाएगी. जिससे मिलावटखोरी पर भी लगाम लगेगी और लोगों को क्वालिटी वाला प्रोडक्ट मुहैया हो सकेगा. यूपी सरकार ने इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी के जाानकारी साझा की है. बताते चलें कि आने वाली 23 फरवरी को कारखियाओं एग्रो पार्क में स्थित 23 एकड़ में फैले बनास डेयरी अमूल इंडस्ट्री का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

पूर्वांचल में नहीं होगी दूध उत्पादों की कमी
इस संबंध में जानकारी देते हुए एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ब्रिगेडियर विनोद बाजिया ने कहते हैं कि भविष्य में अच्छे नस्लों के पशुओं के लिए कंपनी में कृत्रिम गर्भाधान की भी व्यवस्था यहां होगी. जिससे अधिक दुग्ध उत्पादन हो सके. कंपनी की ओर से दुग्ध उत्पादकों को उच्च गुणवत्ता वाला पशु आहार भी उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं प्लांट के खुलने से पूर्वांचल में दूध व दूध के उत्पादों की कमी नहीं होगी और मिलावटखोरों पर भी लगाम लगेगी. उन्होंने बताया कि मौजूदा वक्त में डेयरी प्लांट की प्रोसेसिंग क्षमता 10 लाख लीटर प्रतिदिन की है. जिसे बढ़ाकर 15 लाख लीटर किया जा सकता है.

किस प्रोडक्ट का कितना होगा उत्पादन
बनास डेयरी अमूल प्लांट की क्षमता की बात की जाए तो यहां लिक्विड दूध प्रोसेसिंग 8 एलएलपीडी ( लाख लीटर पर डे), पाउच दूध पैकिंग क्षमता 5 एलएलपीडी (लाख लीटर पर डे), बटर मिल्क निर्माण क्षमता, 75 केएलपीडी ( किलो लीटर पर डे), दही निर्माण क्षमता: 50 एमटीपीडी (मीट्रिक टन पर डे), लस्सी निर्माण क्षमता 15 केएलपीडी ( किलो लीटर पर डे), आइसक्रीम निर्माण क्षमता 70 केएलपीडी( किलो लीटर पर डे), पनीर निर्माण क्षमता 20 एमटीपीडी (मीट्रिक टन पर डे) और मिठाई निर्माण संयंत्र में 10 एमटीपीडी (मीट्रिक टन पर डे) उत्पादन किया जाएगा.

कई जिलों के गो पालकों को होगा फायदा
वहीं एमडी संग्राम चौधरी ने बताया कि अभी 5 जिले गाज़ीपुर, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर के किसान लाभान्वित हो रहे हैं. जबकि भविष्य में जौनपुर, आजमगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, बलिया, मऊ, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर के किसान और गो पालकों को भी इसका फायदा लाभान्वित होंगा. इस प्लांट में प्राकृतिक संसाधनों को कम प्रयोग करने के लिए 4 एलएलपीडी क्षमता वाला एक ईटीपी प्लांट ( पानी का पुनःउपयोग, हाउस कीपिंग, बागवानी और बॉयलर) में किया जाएगा। 1 मेगावाट क्षमता वाला सौर प्लांट भी स्थापित किया गया है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: मराठवाड़ा में बन सकता है डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट, मंत्री ने सरकारी मदद का दिया भरोसा

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) डेयरी सेक्टर को मजबूत करने...

डेयरी

Dairy: अब घर-घर सहकारिता की अहमियत को बताएगा ये कारवां, NDDB चेयरमैन ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली. सकारिता का डेयरी सेक्टर में फायदा मिला है. इन्हीं फायदों...

डेयरी

NDDB: साबरकांठा की सबर डेयरी में नई IVF–ET लैबोरेटरी के लिए हुआ भूमि पूजन, मिलेगा बड़ा फायदा

नई दिल्ली. देश में दूध उत्पादन बढ़ाए जाने पर लगातार काम किया...

डेयरी

Dairy: एनडीडीबी मार्डन डेयरी तरीकों को अपनाने और अगली पीढ़ी को जोड़ने पर करेगा फोकस

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी बोर्ड NDDB लगातार ऐसा काम कर रहा है....