Home डेयरी Dairy: उत्तर पूर्वी राज्यों की तर्ज पर मिजोरम में डेयरी सेक्टर में होंगे काम
डेयरी

Dairy: उत्तर पूर्वी राज्यों की तर्ज पर मिजोरम में डेयरी सेक्टर में होंगे काम

बैठक में बैठे तामम अधिकारी.

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के प्रयासों की वजह से मिजोरम में डेयरी सेक्टर मजबूत हो रहा है. इसे और ज्यादा मजबूती देने के लिए मिजोरम सरकार के चीफ सेक्रेटरी और एनडीडीबी के चेयरमैन के बीच मुलाकात हुई. जहां मवेशियों को लाने और हरे चारे को बढ़ावा देने की जरूरत पर गहन चर्चा हुई है. एनडीडीबी अब इन दोनों कामों पर फोकस के साथ काम कर सकता है. वहीं उत्तर पूर्वी राज्यों की तर्ज पर मिजोरम में डेयरी विकास होगा. बताते चलें कि NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश सी शाह ने MINECO, आइजोल में मिजोरम सरकार के चीफ सेक्रेटरी खिल्ली राम मीना से मुलाकात की.

इस मौके पर मिजोरम सरकार के कोऑपरेशन डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी-कम-कमिश्नर श्री उदित प्रकाश राय, मिजोरम सरकार के एनिमल हसबेंडरी एंड वेटरनरी डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी लालसांगलियाना, एनडीडीबी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एस राजीव, मिजोरम मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड (MULCO) के चेयरमैन और NDDB, कोलकाता के रीजनल हेड भी मौजूद थे. मीटिंग के दौरान, डॉ. शाह ने NDDB के काम और मौजूदा पहलों के बारे में भी बताया.

प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर भी दिया जोर
इन पहलों में कोऑपरेटिव के नेतृत्व में डेयरी विकास, प्रोडक्टिविटी बढ़ाना, पशु स्वास्थ्य और पोषण में सुधार, इंफ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण, डिजिटाइजेशन, सस्टेनेबिलिटी पहल और कोऑपरेटिव का विस्तार शामिल था.

उन्होंने असम सहित विभिन्न राज्यों में डेयरी कोऑपरेटिव को फिर से शुरू करने में NDDB के अनुभव को भी साझा किया.

साथ ही चीफ सेक्रेटरी को व्हाइट रिवॉल्यूशन 2.0 के तहत अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों में चल रहे डेयरी विकास के कामों के बारे में बताया और समझाया कि उन्हें मिजोरम में कैसे लागू किया जा सकता है.

चीफ सेक्रेटरी ने NDDB के योगदान की सराहना की और मिजोरम में डेयरी उत्पादों की मजबूत मांग को स्वीकार किया, जिसे मौजूदा कोऑपरेटिव सिस्टम पूरी तरह से पूरा नहीं कर पा रहा है.

उन्होंने मवेशियों को लाने और हरे चारे को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे डॉ. शाह सहमत थे कि ये डेयरी विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और मिजोरम के लिए व्यापक डेयरी विकास योजना का एक अभिन्न अंग हैं.

चीफ सेक्रेटरी ने NDDB, एनिमल हसबेंडरी एंड वेटरनरी डिपार्टमेंट और मिजोरम सरकार के कोऑपरेशन डिपार्टमेंट के बीच मजबूत सहयोग का सुझाव दिया.

वहीं दूसरी ओर NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश सी शाह ने NDDB के सीनियर अधिकारियों के साथ, NDDB, आनंद में पेरू के पशु प्रजनन विशेषज्ञों से मुलाकात की.

जहां डॉ. शाह ने भारत और पेरू की छोटे किसानों पर आधारित डेयरी प्रणालियों के बीच समानताओं पर प्रकाश डाला, उत्पादकता बढ़ाने, स्थिरता और सहकारी संस्था-निर्माण में NDDB के हस्तक्षेपों के बारे में बताया.

साथ ही और समान डेयरी प्रणालियों वाले देशों को समर्थन देने के लिए भारत सरकार और NDDB की प्रतिबद्धता को दोहराया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...