Home पोल्ट्री Poultry: ब्रूडिंग के दौरान छोटी सी लापरवाही से होती है चूजों की मौत
पोल्ट्री

Poultry: ब्रूडिंग के दौरान छोटी सी लापरवाही से होती है चूजों की मौत

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री फॉर्म में चूजे. live stock animal news

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का काम शुरू करने के लिए चूजों को पाला जाता है और चूजों की ब्रूडिंग भी की जाती है. क्योंकि शुरुआती हफ्तों में चूजे अपने शरीर के तापमान को खुद से नियंत्रित नहीं कर पाते हैं. जबकि इनमें बीमारियां लगने का खतरा भी बेहद ज्यादा रहता है. ऐसे में ब्रूडिंग करके उन्हें बीमारियों से बचाया जा सकता है साथ ही उनके तापमान को भी नियंत्रित किया जा सकता है. ब्रूडिंग में आमतौर पर उन्हें बाहरी गर्मी, सुरक्षा और नियंत्रित वातावरण दिया जाता है. साथ ही सही तापमान, साफ-सफाई, फीड और पानी आदि देने में ख्याल रखा जाता है.

एक्सपर्ट कहते हैं कि इससे उनकी ग्रोथ तेजी से होती है. जबकि उनके अंदर बीमारियों से लड़ने की इम्युनिटी भी बढ़ जाती है. नतीजे में पोल्ट्री फार्मिंग में फायदा मिलता है.
केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि जब चूजों की ब्रूडिंग की जाती है तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं ब्रूडिंग के दौरान किन बातों का ध्यान देना जरूरी है.

ये गलती कभी भी न करें
खास तौर पर चूजों को कभी भी एक जगह इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए. क्योंकि इससे बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है.

जब आप लोग मुर्गियों के चूजों की ब्रूडिंग करते हैं तो इस दौरान इस बात का ख्याल रखना है कि चूजे एक जगह इकट्ठा न हों.

आमतौर पर ब्रूडिंग के दौरान यह होता है कि चूजे इकट्ठा हो जाते हैं और इसकी वजह से एक के ऊपर एक चूजे आने लगते हैं.

जिसके चलते ऐसा होता है कि मजबूत चूजा कमजोर चूजे पर चढ़ जाता है. इससे कमजोर चूजे की मौत हो जाती है.

कहने का मतलब ये है कि चूजों में मोर्टिलिटी देखी जा सकती है. इस वजह से पोल्ट्री फार्मिंग के काम में आपको नुकसान हो सकता है.

ब्रूडिंग के दौरान 2 से 3 दिन तक चूजों पर नजर रखना है. ताकि वह इकट्ठा ना हो सकें. अगर वे इकट्ठा होंगे तो मृत्युदर दिखाई देगी.

एक्सपर्ट का कहना है कि आमतौर पर रात के समय में जब टेंपरेचर डाउन होता है तब चूजे एक जगह पर इकट्ठा होने की कोशिश करते हैं.

इस दौरान वह एक दूसरे के संपर्क में आ जाते हैं और एक दूसरे चूजे पर चढ़ने की कोशिश करते हैं.

निष्कर्ष
रात के समय में चूजों पर खास ध्यान देने की जरूरत है. ताकि चूजों में मोर्टिलिटी न दिखाई दे और ब्रू​डिंग की प्रक्रिया भी सही से पूरी हो जाए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

NDDB: राष्ट्रपति बोलीं-डेयरी, मछली और मधुमक्खी पालन जैसे कामों की महिलाएं हैं रीढ़

नई दिल्ली. भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के पूसा...

egg production in india, Egg Rate, Egg Market, Egg Price, EGG PRICE FALL EGG BECOMES CHEAPER
पोल्ट्री

Poultry Farming: पोल्ट्री फार्म का तापमान बढ़ते ही 25 फीसद अंडों का उत्पादन हो जाता है कम

नई दिल्ली. गर्मी का महीना बिल्कुल करीब है. ऐसे में पोल्ट्री फार्मर...

ये बीमारी दोनों प्रकार में गीला चेचक बीमारी ज्यादा गंभीर मानी जाती है.
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: समेकित मुर्गी विकास योजना के जरिए शुरू करें मुर्गी पालन और करें मोटी कमाई

नई दिल्ली. डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार (पशुपालन निदेशालय) की...