Home मछली पालन Fish Farming: ये 5 जरूरी टिप्स मछली पालन के लिए हैं बेहद फायदेमंद, बिजनेस शुरू करना है तो जानिए यहां
मछली पालन

Fish Farming: ये 5 जरूरी टिप्स मछली पालन के लिए हैं बेहद फायदेमंद, बिजनेस शुरू करना है तो जानिए यहां

fish farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. यदि आप मछली पालन की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि किस प्रजाति, नस्ल की मछलियों को पालें. जिससे आपको ज्यादा फायदा हो. अगर आप मछली पालन में घुस रहे हैं तो आपको ज्यादा जानकारी नहीं है कि इसमें से मछलियों को पालना चाहिए तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि टूना, सिल्वर क्रॉप, रोहू कॉमन क्रॉप आदि मछलियों को पालना चाहिए. उनकी डिमांड हमेशा ही मार्केट में बनी रहती है. आप मछलियों को पालने के लिए मत्स्य पालन विभाग से मछली प्राप्त कर सकते हैं.


मछलियों में तालाब के माहौल में ढलने की क्षमता होनी ​चाहिए. हमने जो तालाब बना रखा है तो वो तालाब मछली पालन के लिए कैसा है, उसमें 12 महीना पानी रहता है या नहीं. सिर्फ बारिश के मौसम पानी रहता है इन सब चीजों पर ध्यान रखना चाहिए. तालाब के आसपास आक्सीजन की अच्छी व्यवस्था हो. आइये जानिए क्या करें जो आपका बिजनेस बढ़ाएगा.

अच्छी ग्रोथ वाली मछली: हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि हम व्यावसायिक रूप से मछली पालन कर रहे हैं तो जिस मछली की प्रजाति को हम पाल रहे हैं उसकी बढ़ने की क्षमता अच्छी होनी चाहिए. मछलियों की ग्रोथ अच्छी नहीं होगी तो मछली पालन में ज्यादा से फायदा नहीं हो सकेगा. अगर तालाब मौसमी है, सिर्फ बारिश के टाइम में तालाब में पानी रहता है तो इसी ग्रोथ अच्छी नहीं होगी.

इस बात पर ध्यान दें: 12 महीने के जो स्थाई तालाब होते हैं, उनमें सहज रूप से कुछ खाना उपलब्ध रहता जिन्हें मछलियां खाती रहती हैं और जिंदा रहती हैं. मगर कई मछलियों की प्रजाति ऐसी होती है जो तालाब में उपलब्ध खाने को नहीं खाती. इसलिए उन्हें दूसरे ज़रूरी आहार देने पड़ते हैं.

हर वातावरण में ढल जाए मछली: जिस माहौल में मछली को पाल रहे हैं उसे माहौल में ढालने की क्षमता होनी चाहिए. इसलिए ऐसी मछली का चुनाव करें जो सब वातावरण में आसानी से ढल जाए. ऐसे में मछलियों की ग्रोथ भी अच्छी होगी और आपको फायदा भी होगा.

बाजार में डिमांड: बहुत सी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम मछली पालन क्यों कर रहे हैं, व्यापार के लिए और मुनाफे के लिए. अगर मछली का पालन कर रहे हैं तो उसे मछली की बाजार में मांग के बारे में भी जानकारी हमें होनी चाहिए. मछली के पालने का फायदा तभी होगा जब हमें इस बात की जानकारी होगी कि जिस मछली को पाल रहें उसकी डिमांड हमेशा बाजार में रहती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fisheries: प्रोडक्ट ब्रांडिंग और स्मार्ट पैकेजिंग जैसे कामों से भी फिशरीज सेक्टर में कर सकते हैं ग्रोथ

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) फिशरीज इनोवेशन एंड...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Production: छत्तीसगढ़ में हुआ दोगुना मछली उत्पादन, 10 लाख टन पहुंचा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालकों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाई गई, छत्तीसगढ़ में हुए कई विकास कार्य

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग ने...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming: बाजार में मछली की गिरती कीमतों के बीच सरकार ने दी मछली पालकों को राहत

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि ई-फिश प्लेटफॉर्म...