Home पशुपालन अब एक Call पर पशुओं का कराएं इलाज, घर पहुंचेगी टीम, पढ़ें इसकी डिटेल
पशुपालनलेटेस्ट न्यूज

अब एक Call पर पशुओं का कराएं इलाज, घर पहुंचेगी टीम, पढ़ें इसकी डिटेल

milk production
अपनी गाय के साथ किसान. live stock animal news

नई दिल्ली. गाय, भैंस, भेड़, बकरी तो लोग भी पलते ही हैं, पशुपालक उनकी बीमारियों को लेकर भी बहुत परेशान रहते हैं लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि छोटी बड़ी बीमारी हो या कोई गंभीर मामला सिर्फ पशुपालन मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नंबर पर कॉल लगाने की जरूरत है.

जैसे ही फोन कनेक्ट होगा डॉक्टरों की टीम तमाम जरूरी उपकरणों के साथ आपके दरवाजे पर होगी और बीमार पशुओं का इलाज कर देगी. जानकारी के मुताबिक पशु गर्मी में होंगे तो कृत्रिम गर्भाधान करने वाली टीम भी एक फोन पर ही आपके घर पहुंच जाएगी. गांव या दूर—दराज इलाकों में जहां वैन नहीं पहुंच सकती वहां पर टीम बाइक से आपके घर तक पहुंचेगी.

बताया जा रहा है कि मोबाइल वेटरनरी यूनिट की टीम को गुरुवार को दोपहर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला मत्स्य डेयरी और पशु मंत्रालय ने बारामुला कश्मीर में इस टीम को रवाना किया. टीम में वेटरनरी वैन के साथ ही बाइक टीम भी शामिल की गई है. इसके लिए 1962 नंबर पर कॉल करने की सुविधा है.

मत्स्य, डेयरी और पशुपालन मंत्रालय का कहना है कि इस स्कीम के तहत वक्त पर ही पशुओं का इलाज संभव हो सकेगा. ताकि पशुओं से जो दूध प्रोडक्शन होता है उसपर कोई असर न पड़े. बकरी हो या भैंस उसका मौके पर ही इलाज करना संभव होगा. बहुत ज्यादा गंभीर मामला हुआ तो अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...