Home पोल्ट्री Poultry Farming: कम बजट में कैसे शुरू करें पोल्ट्री फार्मिंग, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry Farming: कम बजट में कैसे शुरू करें पोल्ट्री फार्मिंग, जानें यहां

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्लीे. मुर्गी पालन का काम ऐसा काम है, जिससे आपकी अच्छी कमाई हो सकती है, लेकिन किसी भी काम को शुरू करने के लिए पैसों की जरूरत होती है. बहुत से लोगों के पास उतना पैसा नहीं होता है. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. जिन लोगों के पास कम बजट है वो भी मुर्गी पालन का काम शुरू कर सकते हैं. यूपी नपोल्ट्री एसोसिएश (UP Poultry Association) के अध्यक्ष नवाब की मानें तो कम बजट में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग की जा सकती है. इससे भी अच्छी कमाई होती है.

उनका कहना है कि बैकयार्ड फार्मिंग में अन्य फार्म जैसे बड़े इंतजाम की जरूरत नहीं है. आप घर के पीछे आंगन में या फिर घर के आसपास खली जगह पर इस काम को शुरू कर सकते हैं.

कहां-कहां की जा सकती है बैकयार्ड पोल्ट्री
नवाब अली का कहना है कि घर के पीछे खाली जगह में, फार्म हाउस में, खेत के किसी कोने में, भेड़-बकरी पालन के साथ, भैंस के बाड़े (डेयरी) में और बाग-बगीचे में बैकयार्ड पोल्ट्रीे की जा सकती है.

अगर आप अन्य जानवरों को भी पाले हुए हैं और साथ में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करते हैं तो फिर इस काम में आपको अच्छा फायदा मिलने लगेगा.

बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग में बर्ड की संख्या 10-20 भी हो सकती है. इतनी कम संख्या से काम शुरू करें और जब कमाई होने लग जाए तब मुर्गियों की संख्या बढ़ा लें.

बैकयार्ड पोल्ट्री के तहत खासतौर पर ज्यानदातर लोग देसी मुर्गा-मुर्गी पालते हैं. अब कड़कनाथ नस्ल के मुर्गे-मुर्गी भी बैकयार्ड पोल्ट्री के तहत खूब पाले जा रहे हैं.

बता दें कि मुर्गे-मुर्गी भी बैकयार्ड पोल्ट्री में पाले जाते हैं, लेकिन उनकी संख्या कम होती है. देखभाल के नाम पर बस साफ-सफाई और वक्ती से खाने-पीने का ख्याल रखा जाता है.

निष्कर्ष
पोल्ट्री फार्मिंग में घर के आंगन में मुर्गी पालन करना बेहद ही किफायती काम है. इस काम को करने से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. अगर आप इस काम को करते हैं तो आय का एक जरिया बना सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गी पालन नहीं करना चाहते हैं तो पालें बत्तख, इसमें है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गी पालन के अलावा बत्तख पालन भी...

पोल्ट्री

Poultry News: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग में साइंटिफिक तरीकों को अपनाने से मिलता है बेहतर उत्पादन

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) कम बजट...

Vaccination reduces the use of antibiotics, hence reduce the AMR.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को ट्रांसपोर्ट के लिए लोड करने से सबसे ज्यादा तनाव का सामना करना पड़ता है

नई दिल्ली. मुर्गियों को पकड़ने, लोड करने और ट्रांसपोर्ट के दौरान होने...

poultry farming
पोल्ट्री

Poultry: 4 मुर्गियों से शुरू करनें पोल्ट्री फार्मिंग, आगे चलकर खूब होगा मुनाफा

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 4 देसी मुर्गियों से...