Home पोल्ट्री Poultry Feed: मुर्गियों को मुफ्त वाला फीड भी देता है फाइबर और प्रोटीन, जानें इसके लिए क्या खिलाना है
पोल्ट्री

Poultry Feed: मुर्गियों को मुफ्त वाला फीड भी देता है फाइबर और प्रोटीन, जानें इसके लिए क्या खिलाना है

livestock animal news
अंकलेश्वर नस्ल की फोटो.

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में तकरीबन 70 फीसदी तक खर्च मुर्गियों के फीड पर आता है. यदि कोई भी पोल्ट्री फार्मर इस खर्च को कम कर ले तो पोल्ट्री फार्मिंग में उसे ज्यादा फायदा कमाने का मौका मिल जाता है. क्योंकि जब पोल्ट्री फीड पर खर्च कम आएगा तो इसका सीधा सा मतलब यह है कि पोल्ट्री फार्मिंग के काम में मुनाफा ज्यादा मिलेगा. यदि आप भी चाहते हैं कि पोल्ट्री फार्मिंग में ज्यादा मुनाफा कमाएं तो इस आर्टिकल को पूरा और गौर से पढ़ें. ताकि आपको पता चल सके कि कैसे आप फीड की लागत को कम कर सकते हैं.

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि मुर्गियों को खासतौर पर देसी मुर्गियों को पोल्ट्री फीड के तौर पर आप सब्जियों और फल के छिलके भी खिला सकते हैं. इसके अलावा वर्मी कम्पोस्ट के कीड़े भी. इसको खाकर मुर्गियां अपना पेट भर लेती हैं और अंडों और मीट का उत्पादन करती हैं.

ये तीन चीजें खिलाएं
पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गियों को आप सब्जियों में खीरे, कद्दू, लौकी के छिलके खाने के लिए दे सकते हैं.

यदि आप इन चीजों के छिलके छोटे टुकड़ों में काटकर मुर्गियों को खिलाते हैं तो मुर्गियां बड़े ही चाव से इनको खाती हैं.

इससे उनका उत्पादन भी बेहतर रहता है. इसके अलावा आप उन्हें घर में बचे हुए फल को भी खिला सकते हैं.

ऐसे में आप एक काम यह भी कर सकते हैं कि बाजार में जो भी फल खराब हो जाते हैं वह भी लाकर मुर्गियों को खाने के लिए दे सकते हैं.

इन चीजों को अगर आप मुर्गियों को खाने के लिए देते हैं तो इन्हें फाइबर और पानी की कमी नहीं होगी. क्योंकि इन चीजों से फाइबर और पानी की कमी पूरी हो जाती है.

वहीं आप मुर्गियों को वर्मी कंपोस्ट के कीड़े भी खिला सकते हैं. यदि आपके पास वर्मी कंपोस्ट की यूनिट है तो वहां केचुआ या वहां पनपने वाले छोटे कीड़े मुर्गियों के लिए प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होते हैं.

वहीं कुचुए और कीड़े अंडे और मांस उत्पादन के लिए ये बहुत ही फायदेमंद होते हैं और अगर आपके पास यूनिट है तो यह आपको मुफ्त मिल जाएंगे.

निष्कर्ष
इन चीजों को देने से न सिर्फ आप फीड का खर्च कम कर पाएंगे बल्कि मुर्गियों से बेहतर उत्पादन भी ले सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों को दिन में फीड खिलाने से बचें, ज्यादा पानी पिलाएं

नई दिल्ली. गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. ऐसे में मुर्गे और...

bird flu, poultry, livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां सीआरडी की हो जाती हैं शिकार, बचाव न करने पर होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. गर्मी के महीनों में मुर्गियों को बीमारियां बहुत परेशनी करती...