नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि बहुत से मुर्गी पालक भाई मुर्गियों को गलत तरीके से फीड खिलाते हैं. इसकी वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं. इसलिए मुर्गी पालक को मुर्गियों को सही दाना खिलाने का तरीका पता होना चाहिए. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं और मुर्गियों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको ये पता होना चाहिए कि मुर्गियों को किस तरह से फीड खिलाया जाए, नहीं तो आप फीड भी खिलाते रहेंगे और फिर भी मुर्गियों से आपको फायदा नहीं होगा.
एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह में मुर्गियों को जल्दी दाना खिलाना चाहिए. यदि आप मुर्गियों को सुबह 6 से 9 बजे तक फीड खिला देते हैं तो इसका फायदा आपको मिलेगा. क्योंकि इस वक्त तक मुर्गियों के पेट का एसिड ज्यादा अच्छे से काम करता है और इस समय मुर्गियों को दाना दिया जाता है तो मुर्गी जल्दी दाना हजम कर लेती हैं और इससे प्रोडक्शन अच्छा मिलता है.
किन और बातों का ध्यान दें
वहीं रात के समय मुर्गियों को अंडा बनाने के लिए प्रोटीन और कैल्शियम की जरूरत होती है तो उसे समय मुर्गियों का पेट खाली रहता है. जिसकी वजह से मुर्गियों को समस्या होती है. इसलिए मुर्गियों को सुबह जल्दी फीड खाने के लिए देना चाहिए.
यदि मुर्गियों को आप स्वस्थ रखना चाहते हैं और ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो मुर्गियों को एक ही जगह पर एक ही बर्तन में फीड खाने के लिए नहीं देना चाहिए.
यदि मुर्गियों की संख्या ज्यादा है तो उसी के मुताबिक मुर्गियों को बर्तन देना चाहिए. यानी कि बर्तन ज्यादा होना चाहिए.
यदि आप कम बर्तन में मुर्गियों को फीड खाने के लिए देंगे तो बहुत सी मुर्गियां फीड को सही से नहीं खा पाएंगी. इससे पोल्ट्री फार्मिंग में प्रोडक्शन प्रभावित होगा.
असल, में कुछ मजबूत मुर्गियां ज्यादा दाना खा लेती हैं. जबकि जो कमजोर मुर्गियां होती हैं, उन्हें दाना नहीं खाने देती हैं. इस वजह से कमजोर मुर्गी और कमजोर हो जाती हैं.
निष्कर्ष
एक्सपर्ट कहते हैं कि कई बार पोल्ट्री फार्मर ये गलती करते हैं कि एक ही जगह पर मुर्गियों को फीड खाने के लिए देते हैं जबकि यह तरीका बिल्कुल गलत है. सभी को फीड मिलेगा तभी पोल्ट्री फार्मिंग में फायदा होगा.












