Home मीट Meat: देश में 10 साल में कब कितना बढ़ा मीट प्रोडक्शन, पढ़ें यहां
मीट

Meat: देश में 10 साल में कब कितना बढ़ा मीट प्रोडक्शन, पढ़ें यहां

पैक मीट की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. देश में जहां एक और दूध, अंडा और मछली उत्पादन बढ़ रहा है तो वहीं साथ-साथ मीट प्रोडक्शन भी साल दर साल बढ़ोतरी की ओर सफर कर रहा है. 2014-15 से 2024-25 तक यानी 10 साल का सफर या यूं कहें कि आंकड़ों पर गौर किया जाए तो हर साल मीट उत्पादन में ग्रोथ दर्ज की गई है. मीट उत्पादन में सबसे ज्यादा चिकन का प्रोडक्शन किया गया है. जबकि इसके बाद बफैलो मीट का नंबर आता है. बता दें कि देश में सबसे ज्यादा चिकन खाया भी जाता है.

देश के पांच राज्य पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सबसे ज्यादा मीट का उत्पादन किया जाता है. इन राज्यों में पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा मीट उत्पादन करने वाला राज्य है. जबकि भाजपा साशित उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है. वहीं मीट के उत्पादन के साथ-साथ साल दर साल प्रति व्यक्ति मीट की उपलब्धता भी बढ़ी है.

साल-दर-साल बढ़ा प्रोडक्शन
पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो देश में साल 2014-15 में 66 लाख 9 हजार टन मीट का उत्पादन किया गया था.

वहीं ये आंकड़ा साल 2015-16 में बढ़ गया. इस साल देश में 70 लाख 2 हजार टन का मीट उत्पादन किया गया.

इसके बाद साल 2016-17 में देश में 73 लाख 9 हजार टन मीट का उत्पादन किया गया है.

इसी तरीके से साल 2017-18 में 76 लाख 6 हजार टन मीट प्रोडक्शन पूरे देश में हुआ है.

जबकि 2018-19 में 81 लाख एक हजार टन मीट का उत्पादन हुआ और एक बार फिर से आंकड़ा बढ़ गया.

बात की जाए 2019-20 की तो इस साल भी आंकड़ा बढ़ा है और 86 लाख टन मीट का उत्पादन किया गया है.

वहीं 2020-21 में 88 लाख टन मीट का उत्पादन हुआ है. 2021-22 में 92 लाख 9 हजार टन मीट का उत्पादन हुआ है.

2022-23 में 97 लाख 7 हजार टन मीट का उत्पादन हुआ. जबकि 2023-24 में एक करोड़ 25 लाख टन मीट का उत्पादन हुआ.

वहीं साल 2024-25 भारत में अब तक सबसे ज्यादा मीट उत्पादन हुआ. इस साल देश में एक करोड़ 50 लाख टन मीट का उत्पादन किया गया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

sonali murgi
पोल्ट्रीमीट

Poultry: 90 दिनों में तैयार हो जाती है सोनाली मुर्गी, मिलता है तगड़ा दाम

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस मीट और अंडा दोनों के ही...

शाहबादी भेड़ मध्यम आकार की होती है. इसके कान मध्यम आकार के और लटके हुए होते हैं.
मीटसरकारी स्की‍म

Sheep Farming: भेड़ पालन पर सरकार दे रही है 50 लाख की मदद, मांस और ऊन उत्पादन बढ़ाने है जोर

नई दिल्ली. हाल ही में भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी...

red meat and chicken meat
पोल्ट्रीमीट

Meat: देश में कौन सा मीट सबसे ज्यादा हुआ उत्पादित, जानें यहां

नई दिल्ली. केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट पर गौर...

boneless meat export
मीट

Halal Meat: भारत के हलाल मीट सर्टिफिकेशन को इस देश ने स्वीकारा, एक्सपोर्ट्स को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. भारत के मीट एक्सपोर्ट को पंख लगने वाला है. क्योंकि...