Home पोल्ट्री Poultry: बिहार ​अंडा-चिकन व्यवसाय का बनेगा हब, सस्ते फीड होंगे उपलब्ध
पोल्ट्रीमीट

Poultry: बिहार ​अंडा-चिकन व्यवसाय का बनेगा हब, सस्ते फीड होंगे उपलब्ध

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. पोल्ट्री सेक्टर में बिहार अब नई उंचाइयां छूने जा रहा है. बिहार के गयाजी और समस्तीपुर में देश की सबसे बड़ी पोल्ट्री कंपनी एबीस अपना प्लांट लगाने जा रही है. इस समय छोटे किसानों के लिए दाने की बढ़ती कीमतें और चूजों की समय पर उपलब्धता बड़ी चुनौती है. ऐसे में पोल्ट्री प्लांट लगने के बाद ये दिक्कतें खत्म हो जाएंगी. इससे प्रदेश के पोल्ट्री फार्म संचालकों को भी सस्ते दाने उपलब्ध हो सकेंगे. प्लांट लगने से बिहार न केवल मांस बल्कि अंडा व्यवसाय को लेकर भी आत्मनिर्भर बन सकेगा. इस पहल से बिहार आने वाले समय में पूर्वी भारत का पोल्ट्री हब के रूप में देखा जाएगा.

एबीस कंपनी के बिहार में प्लांट लगाने को लेकर विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक पहले हो चुकी है. अब इस संबंध में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग उद्योग विभाग के सचिव के साथ एक और बैठक की जानी है जो जल्द ही होगी. बैठक में तय होगा कि प्लांट कहां लगेगा, जमीन कैसे दी जाएगी, कितना इनवेस्टमेंट होगा आदि. उद्योग नीति के अनुसार प्लांट लगाया जाना है. फिलहाल कंपनी गयाजी और समस्तीपुर में प्लांट लगाने को लेकर सहमति जता चुकी है.

क्या है बाय बैंक मॉडल
बाय-बैक मॉडल से मतलब उत्पाद की सुनिश्चित खरीद से है. कंपनियां पहले से ही फसल या पशु उत्पादों की कीमतें तय कर लेती हैं.

इससे बाजार में उतार-चढ़ाव का खतरा कम हो जाता है. बाजार में कीमतें बढ़ने का असर पशु उत्पादों यानी चारा आदि पर नहीं पड़ेगा.

बिहार में हर महीने लगभग 1.5 लाख से 2 लाख टन पोल्ट्री फीड की खपत होती है. मुजफ्फरपुर का बेला औद्योगिक क्षेत्र वर्तमान में पोल्ट्री फीड का बड़ा केंद्र है.

यहां लगभग 35 इकाइयां प्रतिमाह 30 हजार से 40 हजार टन दाने का उत्पादन कर रही हैं.

बिहार में फिशरीज के बाद पशुपालन सबसे तेजी से बढ़ता सेक्टर है. यहां मुर्गी पालन की अपार संभावनाएं हैं.

इसको देखते पोल्ट्री के क्षेत्र में काम करने वाली देश की बड़ी कंपनी एबीस अपना प्लांट लगाने जा रही है.

नई उद्योग नीति के तहत प्रदेश में प्लांट लगाने की तैयारी है. जल्द ही उद्योग विभाग के साथ बैठक कर जमीन उपलब्ध कराने पर सहमति बना ली जाएगी.

पोल्ट्री संचालकों को मुर्गी के दाना सस्ता व आसानी से मिलेगा चूजे मिलने की चुनौती भी कम होगी.

हजारों लोगों को रोजगार मिल सकेगा प्रदेश के मक्का उत्पादक किसानों को सीधा बाजार मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Poultry animals including chicken, duck, turkey and quail on a farm
पोल्ट्री

Poultry: फ्री रेंज और शेड में मुर्गी पालन के अपने फायदे और चुनौतियां हैं

नई दिल्ली. मुर्गी पालन मुख्यता दो तरह से किया जाता है. एक...

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को तीन बीमारी रानीखेत, कॉक्सिडियोसिस और सीआरडी से बचाने पर ही होगी तगड़ी कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहते हैं कि पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming)...

egg production in india, Egg Rate, Egg Market, Egg Price, EGG PRICE FALL EGG BECOMES CHEAPER
पोल्ट्री

Poultry: मु​र्गियों के शरीर में इस परेशानी से अंडा उत्पादन होता है प्रभावित

नई दिल्ली. मुर्गियों में ओवेरियन फॉलिकल्स (Ovarian Follicles) अंडाशय (Ovary) में मौजूद...

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Poultry Farming: पहले दिन चूजों को पिलाएं गुड़ का पानी, फिर पिसा हुआ दलिया दें, ये भी दे सकते हैं

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) में चूजों की सही तरह से...