Home पोल्ट्री Poultry Disease: मुर्गियों को गर्मी में खूनी दस्त से बचाएं, पोल्ट्री फार्मिंग में नहीं होगा कोई भी नुकसान
पोल्ट्री

Poultry Disease: मुर्गियों को गर्मी में खूनी दस्त से बचाएं, पोल्ट्री फार्मिंग में नहीं होगा कोई भी नुकसान

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

नई दिल्ली. गर्मी का मौसम पोल्ट्री फार्मिंग के लिए नुकसान लेकर आने वाला मौसम है. इस मौसम में मुर्गियों को कई बीमारियां परेशान करती हैं. उन्हीं में से एक है, खूनी दस्त, जिसका वैज्ञानिक नाम कॉक्सीडियोसिस है. एक्सपर्ट कहते हैं की बीमारी चाहे कोई भी हो पोल्ट्री फार्मिंग के काम को बहुत नुकसान पहुंचाती. मुर्गियों का उत्पादन प्रभावित होता है और इससे पोल्ट्री फार्मर को सीधे तौर पर नुकसान होता है. अगर बीमारी ऐसी हो जिसमें मृत्यु दर ज्यादा होने का खतरा रहे तो पोल्ट्री फार्मिंग के लिए ये और ज्यादा ही खतरनाक होता है.

मुर्गियों में होने वाली खूनी दस्त यानी कोक्सीडियोसिस एक बेहद ही खतरनाक बीमारी मानी जाती है. क्योंकि इसमें उच्च मृत्यु दर का मामले सामने आते हैं. ये बीमारी चूजों में तेजी से फैलती है और इससे उनकी मौत होने लग जाती है. इतना ही नहीं मीट के उत्पादन के लिए पाले जाने वाले मुर्गों का वजन नहीं बढ़ता है. जबकि अंडा उत्पादन के लिए पाली जाने वाली मुर्गियां का अंडा उत्पादन भी प्रभावित हो जाता है.

बीमारी के बारे में जानें
ये बीमारी इसलिए भी ज्यादा नुकसानदे मानी जाती है, क्योंकि इसके इलाज और दवाइयां पर भारी खर्च होता है. जिससे पोल्ट्री फार्मिंग की लागत बढ़ जाती है.

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी में मुर्गियां ज्यादा पानी पीती हैं. जिससे बीट के कारण बिछावन गीला हो जाता है.

जब बिछावन गीला होता है तो नमी के कारण कोक्सीडिया नाम का परजीवी यानी कीड़ा पनपता है और इससे यह खतरनाक बीमारी होती है.

इतना ही नहीं ये बीमारी गंदे बर्तन और बिछौना में बैक्टीरिया की वजह से भी होती है. इसलिए हमेशा बर्तन वगैरह साफ रखना चाहिए.

इस बीमारी के हो जाने और गर्मी में मुर्गियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता के कम हो जाने से नुकसान ज्यादा होता है. इसलिए जरूरी एहतियात बरतना चाहिए.

बचाव के तरीकों की बात की जाए तो शेड के बिछौने को हमेशा साफ, सूख रखें. गीली जगह को तुरंत बदल दें. ताकि इस बीमारी का कीड़ा और बैक्टीरिया न पनप पाए.

पानी के बर्तन को रोज धोएं. जिस बर्तन में मुर्गियों खाना खाती हैं उसे भी साफ करना चाहिए.

संक्रमण न फैले इसके लिए चूने का भी छिड़काव करते रहना चाहिए. ताकि बीमारी से बचाव किया जा सके.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस के लिए बीमारी बहुत ही खतरनाक मानी जाती है. बीमारी से बचाव करना चाहिए. मौसम के हिसाब से मुर्गियों का ख्याल रखना बेहद ही जरूरी है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry News: सिर्फ 11 हजार रुपए से शुरू कर सकते हैं देसी मुर्गी पालन

नई दिल्ली. सिर्फ 11 हजार रुपए लगाकर मुर्गी पालन शुरू किया जा...