Home पशुपालन Animal News: एक फोन कॉल पर हो रहा बीमार पशुओं का इलाज, पशुपालन की लागत हो रही कम
पशुपालन

Animal News: एक फोन कॉल पर हो रहा बीमार पशुओं का इलाज, पशुपालन की लागत हो रही कम

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बिहार में मोबाइल वेटनरी यूनिट पशुपालकों के लिए राहत का बड़ा जरिया बनती जा रही है. समय पर इलाज मिलने से जहां मवेशियों की जान बच रही है, वहीं पशुपालकों का भरोसा भी मजबूत हो रहा है. बिहार के तकरीबन सभी जिले के ग्रामीण इलाकों में पशुओं के इलाज को आसान बनाने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा सभी प्रखंडों में पशु मोबाइल वैन का संचालन किया जा रहा है. ये वैन रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन गांवों में जाकर शिविर लगाकर पशुओं का उपचार कर रही हैं. इससे पशुपालकों को सीधे तौर पर फायदा हो रहा है. इलाज पर कम खर्च होने से पशुपालन की लागत भी कम हो रही है.

बात बक्सर जिले के मसहिंयां गांव की करें तो यहां के निवासी पशुपालक अरविंद कुमार सिंह की करीब 50 हजार रुपये मूल्य की गाय अचानक गंभीर रूप से बीमार होकर जमीन पर गिर पड़ी. हालत इतनी नाजुक थी कि परिवार के लोगों ने उसके जीवित बचने की उम्मीद छोड़ दी थी. इसी बीच किसी ग्रामीण के सुझाव पर पशुपालक ने टोल फ्री नंबर 1962 पर मोबाइल वेटनरी यूनिट को सूचना दी। सूचना मिलते ही डा. अरविंद कुमार यादव, कम्पाउंडर अनिल कुमार व कर्मी अजीत कुमार की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल उपचार शुरू किया.

इस तरह मिल रहा है इलाज
लगातार एक सप्ताह तक चले समुचित इलाज के बाद गाय पूरी तरह स्वस्थ हो गई। गाय के ठीक होते ही परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई.

इसी प्रकार मसहिंयां के ही अन्य पशुपालक अरविंद कुमार, बैदा गांव की मीरा देवी, बसंतपुर के सुखारी चौधरी तथा पांडेयपुर के आशुतोष कुमार के मवेशियों की तबीयत खराब होने पर भी टीम ने त्वरित पहुंचकर इलाज किया.

यूनिट के चिकित्सक ने बताया कि मोबाइल वेटनरी यूनिट में 48 प्रकार की आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग आपातकालीन स्थिति में किया जाता है.

जिले के सभी प्रखंडों में इस सेवा के सक्रिय होने से अब पशुपालकों को भटकना नहीं पड़ता और समय पर उपचार मिल रहा है.

पशुपालकों ने बताया कि यह यूनिट उनके पशुओं के लिए किसी जीवनदायिनी से कम नहीं है, जो समय पर पहुंचकर बेजुबान पशुओं को नया जीवन देने का काम कर रही है.

डीएएचओ डॉ. रमेश कुमार ने समीक्षा बैठक कर सभी यूनिट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है कि सभी मोबाइल वैन सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक सक्रिय रहेंगे, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि 1962 नंबर पर आने वाले किसी भी कॉल को नजरअंदाज नहीं किया जाए. इलाज सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा.

सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विशेष रूप से इमरजेंसी मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी.

इसके बाद निर्धारित रोस्टर के अनुसार संबंधित प्रखंडों में गांव-गांव जाकर शिविर लगाए जाएंगे.

डीएएचओ ने निर्देश दिया कि शिविर संचालन के दौरान भी इमरजेंसी मामलों पर नजर बनाए रखना जरूरी है.

यदि किसी पशु में गंभीर या नई बीमारी के लक्षण मिलते हैं तो इसकी सूचना तत्काल जिला मुख्यालय को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें.

बैठक में जिला समन्वयक सौरभकुमार को मोबाइल वैन के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरीद के लिए खास तरीके से तैयार किए जाते हैं बकरे, जानवरों का मिलता सबसे अच्छा दाम

नई दिल्ली. मुसलमानों का पाक त्योहार ईद-उल-अजहा यानि बकरीद का इंतजार बकरी...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: यूपी की साढ़े सात हजार से अधिक गोशालाओं में कृषि सखियों की तैनाती होगी, गो सरंक्षण भी, रोजगार भी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में गो संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...