Home डेयरी Dairy: इस दिवाली RCDF आपको खिलाएगा टेस्टी सरस की मिठाइयां, कलाकंद और बीकानेर का रसगुल्ला
डेयरी

Dairy: इस दिवाली RCDF आपको खिलाएगा टेस्टी सरस की मिठाइयां, कलाकंद और बीकानेर का रसगुल्ला

dairy
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. दिवाली का मौका आते ही मिठाइयों की खपत एकदम से बढ़ जाती है. लोग एक—दूसरे को मिठाई गिफ्ट करके दीपावली की शुभकामनाएं देते हैं. दोस्त हो या सगे संबंधी सभी में मिठाइयां बांटने का कल्चर है. लोगों की कोशिश होती है कि बेहतर से बेहतर स्वाद वाली मिठाई दी जाए. आप ये सोच रहे हैं कि कौन सी मिठाई दी जाए तो आपको बता दें कि इस बार आपके के पास मिठाइयों का एक नया रेंज भी उपलब्ध होगा. क्योंकि दीवाली पर राज्य भर में “सरस” की मिठाइयां मिलेंगी. वहीं अलवर डेयरी का कलाकंद और बीकानेर का रसगुल्ला भी प्रदेश की सभी डेयरियों में उपलब्ध होगा.

इस बार दीपावली के मौके पर उपभोक्ताओं को राज्य भर में सरस ब्रांड की शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट मिठाइयां मिलेंगी. अलवर डेयरी का मशहूर कलाकंद और बीकानेर डेयरी का रसगुल्ला एवं राजभोग जैसी स्वादिष्ट मिठाइयां भी राज्य भर के जिला दुग्ध संघों द्वारा उपलब्ध कराने की बात कही गई है.

बनाने में रखा जाएगा हाइजीन का ख्याल
राजस्थान कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि राज्य भर के जिला दुग्ध संघ इस बार दीवाली पर उपभोक्ताओं को शुद्ध सरस दूध और घी से बनी मिठाइयां उपलब्ध करायेंगे. उन्होंने बताया कि सभी जिला दुग्ध संघों को निर्देश दिये गये हैं कि मिठाइयों के निर्माण के समय हाइजीन, सैनिटेशन और उच्च गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि इस बार सभी जिलों में दुग्ध संघों द्वारा निर्मित स्थानीय मिठाइयों के अलावा अलवर डेयरी का प्रसिद्ध कलाकंद (मिल्क केक/मावा) और बीकानेर डेयरी का रसगुल्ला, गुलाबजामुन, राजभोग और सोन पापड़ी जैसी प्रसिद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयां भी मिलेंगे. स्थानीय स्तर पर अजमेर, भीलवाड़ा और हनुमानगढ़ डेयरी द्वारा पेड़ा और भीलवाड़ा डेयरी द्वारा बर्फी उपलब्ध कराई जाएगी.

जानें कितनी होगी कीमत
बताते चलें कि राज्य की सभी सहकारी डेयरियों द्वारा उनके कार्यक्षेत्र में चयनित डेयरी बूथ्स के अलावा प्रमुख स्थानों पर स्टाल लगाकर मिठाइयों की बिक्री की जाएगी. भारद्वाज ने बताया कि सभी ज़िला दुग्ध संघ बीकानेर डेयरी द्वारा निर्मित मिठाइयों का गिफ्ट हैंडपैक भी उपलब्ध करायेंगे. इस आकर्षक “सरस स्वीट गिफ्ट हैंपर्स पैक” में एक किलो रसगुल्ला का पैक, एक किलो गुलाब जामुन का पैक और 400 ग्राम के पैकेट में सोन पपड़ी होगी. यह सरस गिफ्ट पैक संपूर्ण राज्य में एमआरपी 550 रुपये में उपलब्ध होगा. उन्होंने सभी सरस उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि सरस ब्रांड की “शुद्धता की गारंटी” ही उसकी पहचान है और उपभोक्ता सरस मिठाइयों की उच्च गुणवत्ता के प्रति भी सौ प्रतिशत निश्चिंत रहें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...