Home career Job News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर असिस्टेंट के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी, पढ़ें डिटेल
career

Job News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर असिस्टेंट के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी, पढ़ें डिटेल

job news
न्यूनतम आयु सीमा 21 और अधिकतम 30 वर्ष है. उम्र की गणना 30 अप्रैल 2025 को आधार मानकर होगी. वहीं अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी.

नई दिल्ली. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए गुड न्यूज ​है. खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जूनियर असिस्टेंट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) क्लर्क पदों के लिए अप्लाई किया था और इसमें उन्हें सफलता मिली है. दरअसल, इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और इसी के साथ ही इस परीक्षा में बैठने वाले 13 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों के इंतजार की घड़ियां भी खत्म हो गईं. हालांकि अब चयनित उम्मीदवारों को अब कट ऑफ का इंतजार होगा. कट ऑफ और व्यक्तिगत स्कोर कार्ड जारी होने की बात की जाए तो ये जून के तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर असिस्टेंट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) क्लर्क का परिणाम जारी कर दिया है. प्रीलिम्स और मेंस के बाद चयनित उम्मीदवारों का लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट होगा. 13735 पदों के लिए यह परीक्षा हुई थी. करीब-करीब इतने ही उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं. दरअसल, यह एसबीआई बैंकिंग कैलेंडर की आखिरी परीक्षा थी.

तो रिजर्व लिस्ट भी होगी जारी
इससे पहले एसीबीआई पीओ सहित अन्य परीक्षा हो चुकी हैं। उनके परिणाम जारी होने के साथ ही चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग भी दे दी गई है. पहले ही पोस्टिंग पा चुके उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी. ऊंचे पद पर पोस्टिंग पाने वाले उम्मीदवार क्लर्क की दौड़ से बाहर हो गए. ऐसे में अब क्लर्क की पोस्टिंग के लिए एसबीआई को हर हाल में रिजर्व लिस्ट जारी करनी होगी. कम से कम दो रिजर्व लिस्ट जारी किए जाने की संभावनाएं हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी के साथ ही चयनित उम्मीदवारों को अब कट ऑफ का इंतजार शुरू हो गया है. कट ऑफ और व्यक्तिगत स्कोर कार्ड जून के तीसरे सप्ताह में जारीकिए जा सकते हैं. कट ऑफ राज्यवार जारी की जाएगी. बिहार, हरियाणा और दिल्ली बड़े जोन में आते हैं. इनकी संभावित कट ऑफ 81 से 90 अंकों के बीच रह सकती है.

16 लाख उम्मीदवारों ने भरा था फार्म
आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर बैंकिंग के उम्मीदवार प्राथमिकता देते हैं. ऐसे में उनका रुझान क्लर्क की ओर नहीं होगा. कइयों का चयन एसबीआई पीओ, सेबी और आरआरबी के लिए भी हो चुका है. बतो चलें कि करीब 16 लाख उम्मीदवारों ने एसबीआई क्लर्क की फॉर्म फिलिंग की थी. इसके प्रीलिम्स में काफी छात्रों की स्क्रीनिंग हुई. प्रीलिम्स पास करने वालों को ही मेंस देने का मौका मिला. अब चयनित छात्रों का लैंग्वेज टेस्ट होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...