Home डेयरी Milk Production: सफाई से दूध दुहने के लिए इन 10 बातों का रखें ध्यान
डेयरी

Milk Production: सफाई से दूध दुहने के लिए इन 10 बातों का रखें ध्यान

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. अगर आप भी डेयरी बिजनेस कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है. दरअसल, हम आपको यहां कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सफाई के साथ दूध का उत्पादन कर पाएंगे. इससे पहले यह भी जान लें कि सफाई के साथ दूध का उत्पादन करना बेहद ही जरूरी है. क्योंकि इससे दूध की गुणवत्ता, टेस्ट और स्टोरेज क्षमता बेहतर होती है. इतना ही नहीं दूध में सूक्ष्म जीवों और अन्य शुद्धियों की उपस्थिति से भी दूध जल्दी खराब हो जाता है. जबकि सफाई से दूर करने पर वह काफी देर तक चलता है.

दूध दुहने के दौरान उसके बर्तनों का भी ख्याल रखना चाहिए. बर्तन साफ सुथरा होना चाहिए. अगर बर्तन गंदा है तो फिर दूध साफ भी होगा तो वह गंदा हो जाएगा. इसलिए बर्तन हमेशा साफ और कीटाणु रहित रखना चाहिए. दूध को साफ और ठंडे स्थान पर रखने का भी फायदा है. अगर ऐसा किया जाता है तो इसका फायदा मिलता है. इस आर्टिकल में हम आपको पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बिहार सरकार की ओर से जारी कुछ गाइडलाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो स्वच्छ दूध उत्पादन के लिए जारी की गई है.

स्वच्छ दुग्ध उत्पादन कैसे करें, पढ़ें यहां
एडवाइजरी में कहा गया है कि दूध दुहने के समय अपने सिर को भी ढ़ककर रखना चाहिए ताकि बाल दूध में न गिरे. इससे दूध खराब हो सकता है.

दूध दुहने के दौरान अडर में प्रत्येक छिमी जहां से दूध बाहर निकलता है उससे दूध की पहली धार जमीन पर गिराना चाहिए.

एक बात जरूर ख्याल रखें कि दूध दुहन के बाद थनों को स्वच्छ पानी से धोकर जीवाणुनाशक घोल छिड़क कर कपड़े से पोछना चाहिए.

दूध दुहने वाले व्यक्ति को ये चाहिए कि वो जानवर की पूंछ को पिछले पैरों के साथ बांध दे. इससे दूध गंदा नहीं होगा. क्योंकि जानवर अक्सर पूंछ उठाते और घुमाते रहते हैं.

समय-समय पर थनैला रोग की जांच थनैला पेपर से करते रहना चाहिए. इससे दूध का उत्पादन बेहतर मिलता रहेगा.

दूध दुहने वाले व्यक्ति स्वस्थ व स्वच्छ हो, अगर वो गंदा होगा तो स्वच्छ दूध उत्पादन पर असर होगा.

हमेशा इस बात को याद रखें कि दूध दुहने वाला बर्तन साफ एवं स्वच्छ होना चाहिए

दुहने से पहले हाथों को साबुन से अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए.

समय-समय पर हाथ के नाखून काटते रहना चाहिए, नाखू बड़ा होना सही नहीं है.

दुहने से पूर्व थनों को क्लोरीन के घोल से साफ कर सूखे तौलिये से पोछना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...