नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का व्यवसाय करने में रुचि रखते हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए है. क्योंकि पशुपालन करने में सरकार आपकी मदद करेगी. जिससे आप अच्छी इनकम कमा सकते हैं, न सिर्फ अपने लिए आए सृजित कर सकते हैं. बल्कि दूसरों को रोजगार भी मुहैया करा सकते हैं. तो फिर देर किस बात की है. उत्तर प्रदेश में चल रही योजनाओं का फायदा उठाएं और पशुपालन का कारोबार जल्द से जल्द शुरू करें. आइए आपको बताते हैं कि कौन सी योजनाएं चल रही हैं और कैसे इसका आपको फायदा मिलेगा.
उत्तर प्रदेश में पशुपालन व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से यूपी गोपालक योजना चलाई जा रही है. इसके अलावा राष्ट्रीय पशुधन मिशन जैसी योजनाएं भी संचालित हो रही हैं. इनके तहत नाबार्ड और प्रमुख बैंकों के जरिए आपको 5 से 10 गाय या भैंस पालने के लिए 9 लाख रुपए तक का लोन आसानी से मिल जाता है. अच्छी बात ये है कि इस पर आपको 25 से 60 फीसद तक सब्सिडी भी मिल जाएगी. ऐसे में आप 75 से 40 परसेंट तक ही पैसा लगाकर इस काम को शुरू कर सकते हैं.
कितना लोन मिलता है
आपको बता दें कि लोन राशि पशुओं की संख्या के आधार पर निर्धारित की गई है. यह एक लाख से 10 लाख रुपए तक हो सकती है.
जब बात लोन की है तो ब्याज की बात भी सामने आती है, तो जान लें कि ब्याज आपको 7 से 12 परसेंट तक देना पड़ सकता है. समय पर किस्त चुकाने पर 3 फीसद की अतिरिक्त छूट मिलती है.
यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो इन योजना के तहत लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आपकी उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
किसान के पास पशुओं के लिए शेड और न्यूनतम जमीन भी होनी चाहिए. तभी इस योजना के तहत पैसा मिल पाएगा.
जरूरी दस्तावेजों के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बिजली का बिल, बैंक पासबुक, जमीन के कागजात, लीज एग्रीमेंट और परियोजना रिपोर्ट देना होगा.
वहीं आप अपने नजदीकी एसबीआई, पंजाब, नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा या ग्रामीण बैंक में जाकर इस लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
निष्कर्ष
सरकार पशुपालन को बढ़ावा दे रही है. इसलिए इस तरह की योजनाएं चला रही है. यदि आप योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो देर न करें.












