Home पशुपालन SSC: हवलदार सहित 1075 पदों पर भर्ती के लिए निकली वैकेंसी
पशुपालन

SSC: हवलदार सहित 1075 पदों पर भर्ती के लिए निकली वैकेंसी

ssc
28 से 30 जून तक उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन का अवसर दिया जाएगा.

नई दिल्ली. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से सरकारी नौकरी के लिए नोटिफकेशन जारी किया गया है. जिसका मतलब ये है कि बेरोजगारों के लिए एक सुनहरा मौका है. कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो आनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि उम्मीदवारों को ssc.gov.in पर आवेदन करना होगा. आवेदन करने के बाद करेक्शन विंडो की बात आएगी तो इसे 29 जुलाई से 31 जुलाई तक ओपेन रखने की बात कही गई है. फीस जमा करने की बात की जाए तो कर्मचारी चयन आयोग की ओर से बताया गया है कि 25 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम में फीस का भुगतान कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर से 24 सितंबर 2025 को होगा. यानि आपके पास भर्ती की तैयारी करने का भी मौका है.

भर्ती के बारे में अहम बातें क्या हैं
शैक्षणिक योग्यता के तौर 10वीं पास होना जरूरी है. आयु सीमा एमटीएस न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल रखी गई है.

हवलदार : न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 27 साल। एससी, एसटीः इस वर्ग को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

वहीं ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट दी गई है.

आवेदन शुल्क के तौर पर महिला, एससी व एसटी विकलांग व्यक्ति व अन्य आरक्षित वर्ग के लिए फ्री है जबकि अन्य को सिर्फ 100 रुपए देने होंगे.

किस तरह कर पाएंगे आप आवेदन
आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करके किया जा सकता है. एसएससी एमटीएस 2025 नोटिफिकेशन पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें.

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें. लॉगिन के बाद फॉर्म भरकर पोस्ट चुनें.

पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें. फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें.

कैसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, शारीरिक आधार पर होगी. दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...