Home मीट Meat: इस कारोबार को शुरू करें नहीं आएगी मंदी, सिर्फ फायदा होगा
मीट

Meat: इस कारोबार को शुरू करें नहीं आएगी मंदी, सिर्फ फायदा होगा

sojat goat breed
सोजत बकरियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बकरे और बकरियों का पालन केवल मीट के लिए पहले किया जाता था लेकिन बकरी के दूध की डिमांड भी अब खूब हो रही है. जबकि दूसरी ओर देश ही नहीं विदेशों में भी बकरे की मीट की डिमांड बढ़ी है. पहले एक्सपोर्ट के दौरान मीट में आने वाले केमिकल की परेशानी के चलते कंसाइनमेंट रुक जाता था, लेकिन अब इसका भी रास्ता केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान सीआईआरजी माथुर ने निकाल लिया है. संस्थान के डायरेक्टर मनीष कुमार चेटली का कहना है कि मीट कारोबार में मंदी आने की संभावना न के बराबर है. इसलिए इसे करना फायदे का सौदा है.

रिपोर्ट के मुताबिक सभी तरह के पशुओं का कुल मीट उत्पादन 37 मिलियन टन होता है. सबसे ज्यादा मीट उत्पादन यूपी, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में किया जाता है. केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय के आंकड़ों पर गौर करें तो कुल मीट उत्पादन में बकरे और बकरियों के मीट का उत्पादन 14 फ़ीसदी यानी 9 मिलियन टन है. हालांकि आंकड़ा साल 2020-21 का है.

दोहरी कमाई होती है
मनीष कुमार चेटली का कहना है कि इस इलाके के हिसाब से बकरे-बकरियों की नस्ले पालनी चाहिए. क्योंकि वही नस्ल अच्छी ग्रोथ करेगी, जो प्रर्यावरण में ढल सके. वहीं मीट के लिए पसंद किए जाने वाले बकरे-बकरी की जो नस्ल है, उसमें बरबरी, जमुनापारी, जखराना, ब्लैक बंगाल, सुजोत प्रमुख हैं. इन्हें पालने से दोहरी इनकम होती है. क्योंकि बराबरी जमुनापारी और जखराना नस्ल की बकरियां दूध भी खूब देती हैं.

नहीं मिला केमिकल
उन्होंने यह भी बताया कि एक्सपोर्ट के दौरान बकरे की मीट की केमिकल की जांच होती थी. कई बार ऐसा हुआ है कि मीट कंसाइनमेंट वापस आ गया. यह इसलिए होता है कि बकरों को जो चारा खिलाया जाता था, उसमें कहीं ना कहीं पेस्टीसाइड का इस्तेमाल होता था, लेकिन सीआईआरजी ने ऑर्गेनिक चारा उगाना शुरू कर दिया है. इस चारे को बकरी को खिलाया गया तो उनके मीट की जांच हुई तो केमिकल नहीं मिला.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरी शाम के समय इस तरह करें देखरेख, सेहत होगी बेहतर, उत्पादन मिलेगा अच्छा

नई दिल्ली. गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरियों की सही देखभाल से...

livestock animal news
मीट

Poultry: पोल्ट्री फीड महंगा होने से अंडा और चिकन के दाम में आया उछाल, उत्पादन पर भी पड़ा असर

नई दिल्ली. देशभर में अंडों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और...

पोल्ट्रीमीट

Poultry: महंगा फीड खरीदना छोड़ें, घर पर ही बनाएं मुर्गे-मुर्गियों के लिए दाना

नई दिल्ली. मुर्गे और मुर्गियों को पौष्टिक आहार यानी संतुलित फीड देना...

पोल्ट्रीमीट

Poultry: पोल्ट्री फार्मिंग में सही फीड मैनेजमेंट से ही हो सकती है ज्यादा कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के काम में कई बातों का ध्यान रखना...