Home मछली पालन Fisheries: मछली पालन के लिए स्पॉन खरीदते समय इन बातों का दें ध्यान, प्रोडक्शन बढ़ाने का तरीका भी पढ़ें यहां
मछली पालन

Fisheries: मछली पालन के लिए स्पॉन खरीदते समय इन बातों का दें ध्यान, प्रोडक्शन बढ़ाने का तरीका भी पढ़ें यहां

fish farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन एक एक ऐसा कारोबार है, जिससे लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं. अगर हम 1 एकड़ में मछली पालन कर रहे हैं तो तकरीबन पांच लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए जरूरी है कि मछलियों की सही तरह से देखभाल की जाए और हमें मछली पालन से जुड़ी तमाम अहम जानकारी भी हो. आप चाहें तो मछली पालन की ट्रेनिंग लेकर इस काम को कर सकते हैं. इससे मुनाफा होने का चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा. एक्सपर्ट कहते हैं मछली पालन सही ढंग से करने पर ही यह कारोबार मुनाफा देने वाला काम बन पाता है. मछली पालन का काम तालाब में बीज संचयन से शुरू होता है और इन्हें बाजार तक बेचने तक चलता रहता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक मछली पालन में मिक्सड मछली पालन द्वारा कार्प मछलियों का पालन करने से तालाब की सभी सतह का अच्छी से इस्तेमाल होता है. कार्प मछलियों का तालाब में रहने की जगह, भोजन का स्वभाव अलग-अलग होने के कारण तालाब में मछलियां आपस में जगह, भोजन, ऑक्सीजन आदि के लिए कोई प्रतियोगिता नहीं होती है. इसके नतीजे में उत्पादन में बढ़ोतरी होती है. कार्प मछलियों के स्पॉन को नजदीकी हैचरी से हासिल किया जा सकता है. इससे खूब कमाई होगी.

स्पॉन खरीदते समय इन बातों का दें ध्यान
स्पॉन खरीदने से दो दिन पहले ये पता कर लें कि हैचरी में इस्तेमाल में लाई जाने वाली मछलियों की उम्र 3-5 साल की हो. एक मादा मछली को एक साल में 2 बार से अधिक प्रजनन नहीं कराया गया हो. कार्प की विभिन्न मछलियों की ब्रीडिंग अलग-अलग कराई गई हो. स्पॉन खरीदने के लिए स्पॉन को एक कटोरे में लेकर उसे 5-7 मिनट तक देखें कि सारे स्पॉन गतिशील है या नहीं. उसमें कोई बीमारी के धब्बे हैं या नहीं. अगर ऐसा नही हैं तो उस स्पॉन को न खरीदें.

स्पॉन के परिवहन का तरीका
कार्प के स्पॉन का परिवहन हाई डेन्सिटी पॉलिथीन बैग जिसमें एक तिहाई पानी तथा दो तिहाई ऑक्सीजन भर कर किया जाता है. आमतौर पर नर्सरी में कार्प के स्पॉन की रियरींग एक साथ ही किया जाती है, जिसकी उतरजीविता दर नर्सरी तालाब के प्रबंधन पर निर्भर करता है. आमतौर पर मिट्टी के तालाब में स्पॉन 3-5 मीलियन प्रति हेक्टेयर के दर से संचयन किया जाता है. इसे 10 मीलियन प्रति हेक्टेयर तक बढ़ाया जा सकता है. यह स्पॉन 15-20 दिनों में फ्राई आकार की हो जाती है तो मिट्टी के तालाब में उत्तरजीविता 40-50 प्रतिशत है. सर्वाइवल सर्वाइवल को जरूरी प्रबंधन के साथ बढ़ाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fisheries: प्रोडक्ट ब्रांडिंग और स्मार्ट पैकेजिंग जैसे कामों से भी फिशरीज सेक्टर में कर सकते हैं ग्रोथ

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) फिशरीज इनोवेशन एंड...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Production: छत्तीसगढ़ में हुआ दोगुना मछली उत्पादन, 10 लाख टन पहुंचा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालकों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाई गई, छत्तीसगढ़ में हुए कई विकास कार्य

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग ने...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming: बाजार में मछली की गिरती कीमतों के बीच सरकार ने दी मछली पालकों को राहत

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि ई-फिश प्लेटफॉर्म...