Home मछली पालन Fish Farming: ट्राउट फिश फार्मिंग की शुरुआत कैसे करें, यहां जानें इसे पालने के फायदे
मछली पालन

Fish Farming: ट्राउट फिश फार्मिंग की शुरुआत कैसे करें, यहां जानें इसे पालने के फायदे

प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है, जिसे करके आप लाखों रुपए कमा सकते हैं. अगर आप ट्राउट मछली पालन करते हैं तो इससे भी आपको लाखों रुपए की कमाई हो सकती है. ट्राउट मछली की कीमत एक हजार रुपए किलो से 1500 रुपए प्रति किलोग्राम होती है. वहीं एक टैंक में तीन हजार ट्राउट मछलियों के बीज को डालने पर आधे टन से ज्यादा मछलियों का उत्पादन लिया जाता है. इसका मतलब ये है कि अच्छी खासी कमाई हो सकती है. एक्सपर्ट के मुताबिक एक टैंक में तीन से चार हजार ट्राउट मछली का उत्पादन होता है तो 2 लाख रुपए प्रति टैंक आसानी से कमाई हो जाती है.

फिश एक्सपर्ट का कहना है कि ट्राउट मछली पालन वाकई फायदेमंद है. इसे जरूर पालना चाहिए. इसे अच्छी कमाई करने का मौका मिलता है. अगर आप भी ट्राउट मछली को पालना चाहते हैं या पालने का विचार कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए काम का हो सकता है. क्योंकि हम यहां आपको बताएंगे कि ट्राउट फिश फार्मिंग की शुरुआत कैसे की जा सकती है और इसके क्या-क्या फायदे हैं.

ऐसे करें मछली पालन की शुरुआत
फिश एक्सपर्ट के मुताबिक ट्राउट मछली पालन की शुरुआत के लिए सीमेंटेड तालाब या रेसवे की जरूरत होती है. साथ ही मछलियों को ठंडा साफ और ऑक्सीजन वाला पानी देना पड़ता है.

तालाब के लिए अच्छी मिट्टी का चुनाव करना चाहिए. तालाब में साल भर पानी रहना चाहिए. तालाब की मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा एक से दो प्रतिशत के बीच होनी चाहिए.

मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा लगभग 50 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम मिट्टी होना चाहिए. मिट्टी में फास्फोरस की मात्रा 6 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम मिट्टी होनी चाहिए. इससे ट्राउट मछली का उत्पादन बेहतर होता है.

तालाब की सफाई के लिए समय-समय पर नाली पाइप का इस्तेमाल किया जाता है. मछली पकड़ने के लिए तालाब की नाली पर पाइप लगाना चाहिए.

ट्राउट मछली पालन के हैं कई फायदे
विशेषज्ञ कहते हैं कि पर्यावरण के अनुकूल ट्राउट मछली साफ ठंडे पानी में पाली जाती है. इसलिए प्रदूषण सहित क्षेत्र में ही पाली जा सकती है और मछली पालन की बाजार में अच्छी मांग और अच्छी कमाई कराती है.

इसमें औषधीय गुण होते हैं. ट्राउट मछली में ओमेगा 6 पाया जाता है जो दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है. दिल की बीमारी ग्रसित लोग इसे खाएं तो उन्हें फायदा पहुंचता है.

ट्राउट मछली पालन से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है. पानी के प्राकृतिक संसाधनों का सही इस्तेमाल करके ट्राउट मछली को पाला जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...