Home career UPSC: एनडीए व एनए-2 और सीडीएस-2 के लिए आवेदन शुरू, ये है फार्म भरने की आखिरी तारीख
career

UPSC: एनडीए व एनए-2 और सीडीएस-2 के लिए आवेदन शुरू, ये है फार्म भरने की आखिरी तारीख

यूपीएससी

नई दिल्ली. भारतीय सेना, नेवी और एयरफोर्स में नौकरी करके अफसर बनना चाहते हैं और देश सेवा करना चाहते हैं तो ये खबर आप के लिए है. दरअसल, यूपीएससी की ओर से एनडीए और एनए परीक्षा 2 एवं सीडीएस एग्जामिनेशन 2 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो जल्द आवेदन करें. यूपीएससी की ओर से आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है. बता दें कि जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे यूपीएससी की वेबसाइट upsc. gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे.

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन में बताया गया है कि नौकरी पाने के लिए आवेदन 28 मई से किया जा सकता है. आवेदन की आखिरी तारीख 17 जून तक होगी. एनडीए पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या फिर किसी संस्थान से 12वीं इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया होना चाहिए. तभी आवेदन कर पाएंगे.

फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स वाले कर पाएंगे आवेदन
यूपीएससी की ओर से कहा गया है कि इसके अलावा नेवल एकेडमी (कैडेट एंट्री स्कीम) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण कर चुका हो या इसमें अध्ययनरत होना चाहिए. उसी को आवेदन करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा सीडीएस पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक/इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त होना चाहिए.

ये दस्तावेज होंगे जरूरी
अभ्यर्थियों को यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं. उम्मीदवार पहले से ही ई-मेल, मोबाइल नंबर, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, सभी शैक्षिक दस्तावेज, आधार कार्ड आदि रख लें, जिससे आप आसानी से आवेदन कर सकें. आवेदन शुल्क जमा करने के लिए आप क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड भी अपने पास रख सकते हैं.

कितना ही फीस कैसे होगा आवेदन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. आवेदन करने की प्रक्रिया की बात की जाए तो सबसे पहले उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा करें. फॉर्म भरते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करने होंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...