Home पोल्ट्री Poultry: अंडे-चिकन को लेकर फैली गलतफहमी को एक्सपर्ट ने किया दूर
पोल्ट्री

Poultry: अंडे-चिकन को लेकर फैली गलतफहमी को एक्सपर्ट ने किया दूर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले एक्सपर्ट.

नई दिल्ली. अंडा और चिकन उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन लेकर जरूरी अमीनो एसिड, विटामिन (B12, D) और खनिजों (सेलेनियम, आयरन) का बेहतरीन स्रोत है. बेशक इसके कई फायदे हैं लेकिन दोनों ही प्रोडक्ट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब अफवाहें भी तैरती रहती हैं. चिकन को लेकर कहा जाता है कि मुर्गों को इंजेक्शन देकर बड़ा किया जाता है तो वहीं अंडे को नॉनवेज बताया जाता है. हालांकि वेट्स इन पोल्ट्री (वीआईपी) इन बातों को सिरे से खरिज करता है, बावजूद इसके अफवाहों पर लगाम नहीं लग पा रही है.

इन्हीं गलतफहमियों को दूर करने लिए विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर दिल्ली में VIP की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसमें तमाम एक्सपर्ट जुटे और अंडे-चिकन को लेकर फैलाई जा रही अफवाह का जवाब दिया, साथ ही इसके फायदे भी गिनाए. ⁠वीआईवी के प्रेसिडेंट डॉ. अजय देशपांडे ने भारत में प्रोटीन की कमी (कुपोषण) से निपटने में पोल्ट्री की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया, और सभी हितधारकों से इसे बढ़ावा देने के प्रयासों में एकजुट होने का आग्रह किया.

सवालों के जवाब दिए
उन्होंने पोल्ट्री के सेवन पर सोशल मीडिया के दोहरे प्रभाव (सकारात्मक और नकारात्मक) पर चर्चा की.

मिथक बनाम तथ्य’ विषय पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी, जिसमें भविष्य के प्रचार-प्रसार कार्यों के लिए महत्वूपर्ण संदर्भ बिंदु प्रदान किए गए.

डॉ. अजय देशपांडे ने पूरे भारत के उपभोक्ताओं से अपील की कि वे केवल सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें.

यदि उन्हें पोल्ट्री से संबंधित कोई भ्रामक या अवैज्ञानिक समाचार मिलता है, तो वे VIP मीडिया टीम से संपर्क करें.

अधिक जानकारी, स्पष्टीकरण या विशेषज्ञ राय के लिए, हितधारकों और मीडिया पेशेवरों को VIP – Vets In Poultry से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.

सम्मेलन का समापन सकारात्मक रूप से हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने मीडिया के सवालों का प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया.

उन्होंने बताया कि हमने 235 से अधिक मिथकों की पहचान की है और उन्हें 15 स्लाइड्स में संकलित किया है. हम जल्द ही हर मिथक से जुड़े सभी वैज्ञानिक क्लिप्स शेयर करेंगे.

डॉ. पिंकी दलाल, आहार विशेषज्ञ (Dietician), AIIMS दिल्ली ने कहा कि अंडे और चिकन को जीवन के सभी चरणों में जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक प्रोटीन देते हैं.

उन्होंने मरीजों के बीच फैली आम भ्रांतियों को संबोधित किया और निरंतर जागरूकता व शिक्षा पर जोर दिया.

साथ ही वैज्ञानिक और जिम्मेदार पोल्ट्री पालन पद्धतियों के महत्व पर जोर दिया.

पोल्ट्री इंडिया के अध्यक्ष उदय व्यास ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय पोल्ट्री क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला.

वहीं UP Breeder Association के अध्यक्ष नवाब अली ने पशु चिकित्सकों (Vets) और पोल्ट्री प्रोटीन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस

नई दिल्ली. मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में मुर्गियों हों या मुर्गे दोनों को ही...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनली मुर्गियों के लिए खुद से बनाएं किफायती शेड, मुनाफा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सोनाली मुर्गी पालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा...

achieved by strengthening the capacity and market potential of businesses within the food supply chains through training of the workforce.
पोल्ट्री

Poultry: देसी मुर्गी पालन में सही मार्केटिंग से हो सकता है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. देसी मुर्गी पालन एक ज्यादा फायदेमंद काम है. क्योंकि देसी...