Home डेयरी Cow Milk Production: गाय के हीट में आने का सही समय क्या है, ये भी जानें पहली कब गाभिन होगी
डेयरी

Cow Milk Production: गाय के हीट में आने का सही समय क्या है, ये भी जानें पहली कब गाभिन होगी

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. पशुपालक अगर चाहते हैं कि भविष्य में उनकी बछिया ज्यादा से ज्यादा दूध दे और उसकी क्वालिटी भी अच्छी हो तो इसके लिए जन्म के बाद से देखरेख करने की जरूरत होती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर बछिया की देखरेख उसकी कम उम्र में की जाए तो फिर इसका फायदा मिलता है और आगे चलकर वो प्रोडक्शन भी अच्छा देती है. सबसे जरूरी ये है कि बछिया का उचित तरीके से पोषण करें. जन्म लेने के बाद उसकी मां का दूध यानी खीस पिलाना न भूलें.

इसके अलावा कई और बातें जिनका ख्याल रखना जरूरी होता है. मसलन बछिया को हीट में कैसे कब लाया जा सकता है. कितने दिन में पहली बार गाभिन होगी. उसके पोषण का ख्याल भी रखना जरूरी है. अगर इन चीजों पर गौर नहीं किया गया तो इसका फायदा नहीं मिलेगा और जब बछिया दूध देने लायक होगी भी तो प्रोडक्शन ज्यादा नहीं होगा.

बछिया को हीट में लाने का तरीका
बछिया को कैसे तैयार करें, बछिया को तैयार करने के लिए उसके पोषण, रहने के स्थान और टीकाकरण का पर भी ध्यान देना होता है. बछिया को अगर अच्छा पोषण मिलेगा तभी वो समय पर हीट में भी आ जाएगी. एक्सपर्ट कहते हैं कि एक बछिया की हीट में आने की उम्र 15 से 24 महीने के बीच होती है. वहीं इस दौरान कुछ उपायों को अपनाकर आप उसे जल्दी हीट में ला सकते हैं जैसे कि थोड़ी मात्रा में गुड़ खिलाकर, बिनौला देकर, सरसों का तेल, तिल और गुड़ का मिश्रण देकर भी बछिया को हीट में ला सकते हैं.

गाभिन कब होती है
गाय की बछिया कितने दिन में गाभिन होगी. यह मामला इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस नस्ल की है गाय से जन्मी है. उसको पोषण कैसा मिल रहा है, वह किस तरह के वातावरण में रहती है. इसके अलावा उसे किसी तरह की गंभीर बीमारी तो नहीं है. आमतौर पर गाय की बछिया की गाभिन होने की उम्र 15 से 24 महीने के बीच होती है.

पोषण का जरूर रखें ख्याल
बछिया के पोषण की उसके स्वास्थ्य में सबसे अहम भूमिका होती है. बछिया के पोषण में सबसे ज़रूरी उसकी मां का दूध होता है. बछिया के जन्म के पहले महीने में उसे प्राथमिक आहार के रूप में उसकी मां दूध भरपूर मात्रा में देना चाहिए. इसके बाद हरा चारा और दाना भी खिलाना चाहिए. अगर बछिया इसके बाद भी कमजोर दिखाई दे रही हो तब किसी पशु चिकित्सक से सलाह लेकर उसके हिसाब से पोषण सामग्री तैयार करके खिलाना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...