Home डेयरी World Milk Day: भारत में सबसे ज्यादा होता है दूध उत्पादन, दूसरी रैकिंग वाला ​अमेरिका आसपास भी नहीं
डेयरी

World Milk Day: भारत में सबसे ज्यादा होता है दूध उत्पादन, दूसरी रैकिंग वाला ​अमेरिका आसपास भी नहीं

milk production in india, livestockanimalnews
प्रतीकात्मक फोटो: livestockanimalnews

नई दिल्ली. भारत दुनिया में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश है. अपना देश दुनियाभर में जितना भी दूध उत्पादन होता है उसका 25 फीसद अकेले ही उत्पादित करता है. जबकि ये बेहतरीन आंकड़े तब हैं, जब देश में प्रति पशु उत्पादकता कम है. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर प्रति पशु उत्पादकता बढ़ जाए तो फिर भारत दूध उत्पादन के मामले में ऐसी शीर्ष पर जाकर खड़ हो जाएगा, जहां से उसको पछाड़ने की सोचना भी अतिशयोक्ति कहलाएगा. क्योंकि भारत में पशुओं की संख्या ज्यादा है और सरकार पशुपालन को बढ़ावा दे रही है.

सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई पहल कर रही है. कई सारी योजनाएं शुरू की गईं हैं, जिसकी मदद से पशुपालक पशुओं की खरीद करके पशुपालन का काम कर रहे हैं और दूध उत्पादन करके अपनी इनकम को बढ़ा रहे हैं. वहीं सरकार की मंशा है कि पशुपालन की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति को धन का अभाव न हो. इसलिए लोन से लेकर सब्सिडी तक दी जाती है. केंद्र सरकार एक तरफ और राज्य सरकारें दूसरी तरफ कई योजनाएं चला रही हैं. जिसके नतीजे में पशुपालन बढ़ा है और देश में दूध उत्पादन भी बढ़ रहा है.

कितना हुआ दूध में दूध उत्पादन
गौरतलब है कि भारत दुनिया में नंबर वन दूध उत्पादन देश इसलिए है, क्योंकि देश वैश्विक दूध उत्पादन में 24.76 फीसदी का योगदान देता है. पिछले 10 वर्षों में दूध उत्पादन 5.62 फीसद की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ रहा है, जो वर्ष 2014-15 के दौरान 146.31 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2023-24 के दौरान 239.30 मिलियन टन हो गया है. वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 (अनुमानित) के दौरान विश्व दूध उत्पादन में 1.50 फीसद की वृद्धि हुई है. वर्ष 2023-24 के दौरान भारत में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 471 ग्राम प्रतिदिन हो गई है. जबकि वर्ष 2023 (अनुमानित) में विश्व औसत 329 ग्राम प्रतिदिन है. इसमें भी भारत दुनिया से काफी आगे है.

कहां कितना होता है दूध उत्पादन
बता दें कि भारत में साल 2023-24 के आंकड़े मुताबिक 24 करोड़ टन दूध का उत्पादन हुआ था. यूएसए दूसरे स्थान पर है और यहां 10.27 करोड़ टन दूध का उत्पादन हुआ है. पाकिस्तान 6.25 करोड़, चीन में 4 करोड़ और ब्राजील में 3.59 करोड़ टन दूध का उत्पादन हुआ है. आपको यहां ये भी बताते चलें कि एक टन दूध में 972 लीटर होते हैं. ये भी जान लें कि 25 साल पहले साल 2000-01 में देश में 8 करोड़ टन दूध उत्पादन होता था. साल 2016-17 में उत्पादन 16.5 करोड़ टन हो गया था.

गाय और भैंस के दूध उत्पादन के बारे में जानें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारे देश में दुधारू पशुओं की संख्या करीब 30 करोड़ है. जो एक बड़ा नंबर है. हालांकि देश में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन 54 फीसद गाय का होता है. जबकि देशी गाय की नस्ले भैंस के मुकाबले कम दूध का उत्पादन करती हैं. वहीं गायों से दूध उत्पादन के लिए बेसहारा गायों को भी सरकार सहारा देने का काम कर रही है. इसके लिए गौशालाएं बनाई गईं हैं. बता दें कि देश में हर साल करीब 4 फीसद की दर से देश में दूध उत्पादन बढ़ रहा है. वहीं देश में तकरीबन 45 फीसद भैंस का दूध उत्पादित होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy News: बिहार के पूर्वी चंपारण में गायों की नस्ल सुधार पर होगा काम, बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. बिहार के मोतिहारी में आयोजित कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: दूध की क्वालिटी बढ़ाने के लिए सरसों, सोयाबीन और मूंगफली खली खिलाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस पूरी तरह से दूध उत्पादन और...

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

MP Dairy Sector: सांची ब्रांड होगा मजबूत, दूध कलेक्शन बढ़ेगा, 2973 करोड़ रुपए हुए मंजूर

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को डेयरी कैपिटल बनाने के लिए सरकार कई...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
डेयरी

Dairy Farm: सबसे अच्छा डेयरी फार्म गाय का है या भैंस का, यहां जानें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में गाय और भैंस को पाला...