Home पशुपालन Sheep Farming: छोटानागपुरी भेड़ की क्या है खासियत, सबसे ज्यादा कहां पाली जाती है
पशुपालन

Sheep Farming: छोटानागपुरी भेड़ की क्या है खासियत, सबसे ज्यादा कहां पाली जाती है

chottanagpuri sheep
छोटानागपुरी भेड़ की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भेड़ों की अपनी-अपनी खासियत होती है. कई भेड़ सिर्फ ऊन के लिए पाली जाती हैं तो कई को मीट के लिए ज्यादा पसंद किया जाता है. हालांकि भेड़ पशु पालकों के लिए एक बेहतर कमाई का जरिया बन सकती है, यदि इसे सही से पाला जाए. भेड़ों की नस्ल में एक छोटानागपुरी भेड़ भी है. यह नस्ल झारखंड के छोटानागपुर, रांची, पलामू, हज़ारीबाग़, सिंहभूम, धनबाद और संथाल परगना और पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में पाई जाती है. इस नस्ल के जानवर छोटे, वजन में हल्के होते हैं. रंग की बात की जाए तो हल्के भूरे और भूरे रंग के होते हैं. कान छोटे और सिर के समानांतर होते हैं. पूंछ पतली और छोटी होती है. ऊन मोटा, बालों वाला और खुला होता है और आमतौर पर काटा नहीं जाता है.

वर्ष में तीन बार मिलती है ऊन
इस भेड़ की नस्ल की बात की जाए तो इसके कान छोटे और सिर के समानांतर होते हैं. पूंछ पतली होती और छोटी होती है. जबकि ऊन मोटा होता है और बालों वाला खुला होता है. जानवरों से ऊन साल में तीन बार मार्च-अप्रैल, जून-जुलाई और अक्टूबर-नवंबर में प्राप्त की जाती है. सालाना औसतन 180 ग्राम बालों वाली भेड़ से ऊन उत्पादन किया जाता है. इसमें ऑस्टिन फाइबर व्यास 52.54 यू और मेडूलेशन प्रतिशत 84 होता है. इनके ऊन मोटे कालीन बनाने के काम में आते हैं. उनकी नस्ल के लिए ये कहा जाता है कि इस भेड़ की नस्ल काफी हद तक शुद्ध नस्ल होती है.

19 केजी होता है वजन
2007 की पशुधन जनगणना के अनुसार भारत में 203479 छोटानागपुरी नस्ल की भेड़ हैं. भेड़ की नस्ल से काफी हद तक शुद्ध मानी जाती है. आमतौर पर यह झुंड में रहती है. इसके झुंड में आमतौर पर 5 से 6 नर और 70 से 80 व्यस्क मादाएं और उनके बच्चे होते हैं. अगर उनके वजन की बात की जाए तो औसत शारीरिक वजन भेड़ नर का 19 किलो और मादा का भी 19 किलो ही होता है. जबकि शरीर की औसतन लंबाई 52 सेंटीमीटर दोनों ही की होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
पशुपालन

Animal News: 6 मई को CIRB में पशुओं की होगी नीलामी, 20 हजार देकर लगा पाएंगे बोली

नई दिल्ली. केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, हिसार में होने पशुओं की नीलामी...

अप्रैल महीने में भैंसे हीट में आती हैं और यह मौसम उनके गर्भाधान के लिए सही है. लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में गर्मी अधिक है. ऐसे में गर्भाधान में प्रॉब्लम आ सकती है.
पशुपालन

Animal News: बिहार में 22 लाख पशुओं का एमवीयू के जरिए हुआ इलाज

नई दिल्ली. बिहार ने पशुओं को चिकित्सा सेवा मुहैया कराने में बड़ी...