Home पशुपालन Goat Farming: मुंहपका-खुरपका समेत बकरी की इन 7 बीमारियों का यहां पढ़े इलाज
पशुपालन

Goat Farming: मुंहपका-खुरपका समेत बकरी की इन 7 बीमारियों का यहां पढ़े इलाज

goat disease symptoms
शेड में पाली जा रही बकरियां. live stock animal news

नई दिल्ली. बकरी पालन के फायदेमंद व्यवसाय है, जो बहुत से ग्रामीण इलाके के लोगों की आय का स्रोत बनता जा रहा है. किसानों की आय को भी बढ़ाता है. हालांकि यह तभी संभव हो सकता है कि जब बकरी सेहतमंद रहे और उससे जो उत्पादन लिया जा रहा है, इसके लिए बकरियों को बीमारियों से बचाना होगा. यदि बकरियां बीमारी से बची रहेंगी तो अच्छा उत्पादन होगा. यहां हम सात बीमरारियों का जिक्र कर रहे हैं और उसके इलाज के बारे में बता रहे हैं.

मुंहपका खुरपका
मुंहपका खुरपका बकरी के मुंह के छालों में बोरो ग्लीसिरीन दवा या मरहम लगाना चाहिए. इसके अलावा नीले थोथे का घोल या लाल दवाई से करना चाहिए. पशु चिकित्सा की राय है के अनुसार चार से पांच दिन पर एंटीबायोटिक इंजेक्शन का लगाना चाहिए. बचाव के लिए 6 महीने के अंदर मार्च अप्रैल तथा सितंबर अक्टूबर में बकरियों का टीका जरूर लगाए.

निमोनिया
बकरियां में जब निमोनिया हो जाए तो 3 से 5 मिलीलीटर एंटीबायोटिक दवा तीन से पांच दिन तक देना चाहिए. खांसी के लिए कैफलोन पाउडर 6 से 12 ग्राम रोजाना 10 दिन तक देना चाहिए.

अफारा
यदि बकरी को अफारा हो जाए तो बकरी को चारा व पानी देना तुरंत बंद कर देना चाहिए.. बकरी को अफारा होने पर एक चम्मच खाने का सोडा या टिम्पोल पाउडर 15 से 20 ग्राम दें. इसके अलावा एक चम्मच तिल का तेल व जैतून के तेल 150 से 200 मिली लीटर पिलाना चाहिए.

पेट के कीडे़
बकरी के पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए अल्बोमार 2 से 3 एमएल 10 किलोग्राम बकरी के वजन के अनुसार केवल रात के समय देनी चाहिए. यह दवा तीन माह में एक बार देनी है. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यह दावा गर्भवती बकरी को नहीं देनी है.

चर्म रोग
चर्म रोग हो जाने पर पशु चिकित्सक के अनुसार इंजेक्शन आइवरमेक्टिन चमड़ी में लगाएं. बकरियों के जख्मों को लाल दवाई से धोएं और जख्मों पर हिमेक्स मलहम लगाएं.

पेट दर्द और गैस
बकरी को पेट दर्द और गैस की समस्या होने पर आपको उन्हें नींबू पानी और अदरक का जूस देना चाहिए.

दस्त
बकरी को दस्त होने पर आपको उन्हें दही और छाछ खिलाना चाहिए. इसके अलावा बकरी को एंटीबायोटिक दवा भी जा सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...