Home डेयरी Shem India ने जम्मू-कश्मीर में डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 73 करोड़ का निवेश किया
डेयरी

Shem India ने जम्मू-कश्मीर में डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 73 करोड़ का निवेश किया

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में डेयरी के बुनियदी ढांचे और इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए शेम इंडिया ने 73 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए जम्मू-कश्मीर डेयरी सहकारी संघ और कृषि सहकारी समितियों (एफपीओ) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस एमओयू यानी समझौते पर हस्ताक्षर जम्मू—कश्मीर डेयरी कॉप फेडरेशन लिमिटेड (जेकेडीसीएफ) के अध्यक्ष विक्रांत डोगरा और यूएनएटीआई मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव और स्कीम इंडिया के निखिल गौड़ा केदामबाड़ी ने किए हैं. इस निवेश से वहां के डेयरी बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने में मजबूती मिलेगी.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में डेयरी के बुनियदी ढांचे और डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए शेम इंडिया ने 73 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए जम्मू-कश्मीर डेयरी सहकारी संघ और कृषि सहकारी समितियों (एफपीओ) के साथ एक समझौता किया है.

डेयरी सहकारी क्षेत्र में स्टार्टअप को अनुकून माहौल बनाना
इस बारे में एक अधिकारी बताया कि इस समझौते पर हस्ताक्षर करके जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में डेयरी के बुनियादी ढांचे और उद्यमिता के क्षेत्र में क्रांति लाना, डेयरी सहकारी क्षेत्र में स्टार्टअप के लिए अनुकून माहौल को बढ़ावा देना है. यूएनएटीआई मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव और स्कीम इंडिया के निखिल गौड़ा केदामबाड़ी ने हाल ही में जम्मू में आयोजित स्टार्टअप कॉन्क्लेव उहे कील अहमियत पर प्रकाश डाला, जिसके बाद इस समझौते का मार्ग प्रशस्त हुआ.उन्होंने इस इस एमओयू के महत्व के बारे में बताया कि “ यह समझौता डेयरी सहकारी क्षेत्र और एफपीओ पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व को पहचानते हुए किया गया है, जो पिछले 2-3 वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश में काफी बढ़ा है.”

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में योगदान देना मकसद
जेकेडीसीएफ के अध्यक्ष विक्रांत डोगरा ने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर करने का मकसद सहकारी समितियों (एफपीओ) में समानता लाना, उन्हें खुले बाजार में प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाना और केंद्र शासित राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में योगदान देना है. उन्होंने कहा, “एमओयू बारामूला-कुपवाड़ा, राजौरी-पुंछ, रियासी-उधमपुर, किश्तवाड़-डोडा और अन्य सुदूर के स्थानों में डेयरी स्टार्ट-अप बनाने के अवसरों का पता लगाएगा और केंद्र शासित प्रदेश के ग्रामीण हिस्सों में स्टार्टअप कल्चर को प्रोत्साहित करने में मदद करेगा.”

आधुनिक तकनीक पर जोर
विक्रांत डोगरा ने आगे कहा कि इस निवेश का इस्तेमाल सहकारी समितियों (एफपीओ) की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीनहाउस खेती, ड्रोन प्रौद्योगिकी और समाधान पेश करके खेती के पारंपरिक तरीकों से स्मार्ट खेती में बदलने के लिए परियोजना बनाने के लिए किया जाएगा.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना
वहीं स्कीम इंडिया के चेयरमैन अजय चौधरी ने इस योजना के बारे में बात करते हुए इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा एमओयू जेकेयूटी में उभरते किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक मंच और सहायक समर्थन के रूप में काम करेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...