Home डेयरी Cow: ढाई फीट की इस नस्ल की गाय का दूध है सबसे ज्यादा गुणकारी, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
डेयरी

Cow: ढाई फीट की इस नस्ल की गाय का दूध है सबसे ज्यादा गुणकारी, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

punganur cow
पुंगनूर गाय की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. वैसे तो भारत में गायों की कई तरह की नस्ल पाई जाती हैं लेकिन एक गाय की नस्ल ऐसी है जो सबसे अलग है. गाय की या बेहतरीन ब्रीड दक्षिण भारत में विकसित की गई थी और इसके विलुप्त होने पर आंध्र प्रदेश में बड़े पैमाने पर इसके संरक्षण का कार्य किया जा रहा है, ताकि इसे विलुप्त होने से बचाया जाए. इस गाय को पुंगनूर कहा जाता है. भारत के आंध्र प्रदेश के चित्तौड़ जिले में बनी इस ब्रीड की खासियत यह है कि सिर्फ 5 किलो चारे में ही हर दिन करीब 3 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है, और जबकि इसकी कीमत लाखों रुपए में है.

5 किलो चारा खाती है
पुंगनूर गाय की हाइट लगभग ढाई फीट तक होती है. पशुपालक के लिए इस गाय को पालना बहुत ही सरल है, क्योंकि यह अधिक मात्रा में चारे नहीं खाती है. 1 दिन में 5 किलो तक चारा खाती है और 3 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है. इसकी नस्ल 112 साल पुरानी बताई जाती है, या देश भर के लगभग सभी राज्यों में आसानी से पाली जा सकती है.

दूध है बहुत गुणकारी
एक्सपर्ट कहते हैं कि इसका दूध औषधि गुणों से भरपूर होता है. दरअसल, इसके दूध में करीब 8% तक फैट यानी की वसा की मात्रा पाई जाती है. जो कि मानव शरीर के लिए काफी फायदेमंद है. वहीं अन्य गायों के दूध में तीन से 3.35 प्रतिशत वास की मात्रा होती है. इस गाय का कद बेहद छोटा होता है, ऐसी गायों का पीछे का हिस्सा नीचे और थोड़ा सा झुका हुआ होता है.

5 लाख रुपये तक होती है कीमत
इसके अलावा इस गाय के सींग टेढ़े-मेढ़े और पीठ एकदम सफाट होती है. ज्यादातर ही सफेद रंग की होती हैं. वही इस नस्ल की कीमत की बात की जाए तो लगभग एक लाख रुपये लेकर 5 लाख रुपए तक बताई जा रही है. जितनी छोटी होती है, उसे खरीदने के लिए उतना ही ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...