Home सरकारी स्की‍म PM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान सरकार ने पीएम किसान की राशि 6000 से 8000 रुपये की
सरकारी स्की‍म

PM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान सरकार ने पीएम किसान की राशि 6000 से 8000 रुपये की

PM Kisan Samman Nidhi
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने किसानों के हित में एक अहम फैसला लिया है. भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव बहस का जवाब देते हुए ऐलान किया है कि राज्य में पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रथम चरण में राशि 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 8 हजार रुपये सालाना कर दी गई है. उन्होंने कहा कि यह फैसला लिया जा चुका है. वही राजस्थान सरकार के इस फैसले से राज्य पर 1300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा. राजस्थान सरकार के इस फैसले से किसानों को फायदा जरूर मिलेगा, क्योंकि अब उन्हें 6 हजार की बजाय 8 हजार रुपये सालाना सरकारी आर्थिक मदद मिलेगी.

अब तक जारी हो चुकी है 15 किस्त
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं. केंद्र सरकार की स्कीम के तहत 15 किस्त अभी तक जारी हो चुकी हैं. अब किसान 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं लेकिन किसानों को 16वीं किस्त के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. कहा जा रहा है कि सरकार फरवरी या मार्च में रुपए जारी कर देगी लेकिन यहां एक पेच जरूर है कि जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है तो वह 16वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं.

8 करोड़ किसानों को हुआ फायदा
जानकारी में रहे कि पीएम किसान योजना केंद्र सरकार द्वारा साल 2019 में भारत के किसानों के लिए लागू की गई थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य सीमांत और आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को इनकम बढ़ाना है. योजना के अनुसार किसानों के बैंक खातों में हर साल 6 हजार रुपये की राशि जमा की जाती है. अभी तक पीएम किसान किसान की 15 किस्त जारी की जा चुकी है. पीएम मोदी ने पिछले साल नवंबर में इसे जारी किया गया था. तब 8 करोड़ किसानों को इसका फायदा हुआ था.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
सरकारी स्की‍म

Dairy Farmer: अजमेर में डेयरी किसानों को बिना गारंटी पर मिलेगा 2 लाख रुपए का लोन

नई दिल्ली. राजस्थान के अजमेर में डेयरी बिजनेस के लिए अब पशुपालकों...