Home पशुपालन Animal Disease In Summer: गर्मी के मौसम में भैंस को कैसे रखें हेल्दी, यहां जानिए एक्सपर्ट के टिप्स
पशुपालन

Animal Disease In Summer: गर्मी के मौसम में भैंस को कैसे रखें हेल्दी, यहां जानिए एक्सपर्ट के टिप्स

भैंसों के लगातार हाई एंबेंट के तापमान के संपर्क में रहने से उनकी शारीरिक प्रतिक्रिया बढ़ जाती है. यदि उन्हें आरामदायक आश्रय, चहारदीवारी या शॉवर उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो भैंस खाना खाना कम कर देती हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भैंसों का थर्मोरेगुलेटरी सिस्टम खराब होता है और वे विशेष रूप से गर्मियों में एक्सट्रीम क्लाइमेट परिस्थितियों के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं. भैंस अपने काले शरीर के रंग के कारण अन्य मवेशियों की तुलना में सन रेडिएशन के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं, जो गर्मी सोखने के लिए अनुकूल है. स्किन के प्रति इकाई क्षेत्र में पसीने की ग्रंथियों की अपेक्षाकृत कम संख्या और त्वचा की मोटी एपिडर्मल परत के कारण गर्मी भैंस को नुकसान पहुंचाती है. जबकि जानवरों द्वारा होमोथर्मी बनाए रखने के लिए पर्याप्त गर्मी को न झेल पाने में गर्मी में काफी तनाव हो जाता है.


उच्च वायु तापमान, उच्च आर्द्रता, सन रेडिएशन, कम वायु गति और गर्मी जानवरों में गर्मी के तनाव में इजाफा कर देती है. शरीर का तापमान, नाड़ी की दर और श्वसन दर तीन शारीरिक प्रतिक्रियाएं हैं. जिन्हें तनाव और आराम की जलवायु परिस्थितियों के सूचकांक के रूप में माना जाता है. अत्यधिक गर्म जलवायु के दौरान भैंसों को उचित आश्रय और नियंत्रित वातावरण प्रदान करने की आवश्यकता होती है ताकि उन्हें ज्यादा गर्मी के कारण होने वाले तनाव से बचाया जा सके. गर्मियों का मौसम आने के समय भैंसों की प्रतिरोधक क्षमता पर भी असर पड़ता है. गर्मी में पशु कम खाते हैं और उन्हें पानी की बहुत जरूरत होती है.

दूध उत्पादन में हो जाती है कमी: गर्मियों का मौसम पशुओं के लिए बेहद चुनौतीभरा होता है. भैंसों के लगातार हाई एंबेंट के तापमान के संपर्क में रहने से उनकी शारीरिक प्रतिक्रिया बढ़ जाती है. यदि उन्हें आरामदायक आश्रय, चहारदीवारी या शॉवर उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो भैंस खाना खाना कम कर देती हैं. तो उनके भोजन का सेवन कम हो सकता है. जिसके चलते विकास दर कम हो सकती है. शरीर के वजन में कमी हो सकती है और दूध उत्पादन में गिरावट हो सकती है. इस मौसम में पशु बीमार भी पड़ सकते हैं, इसलिए इनकी देखरेख बहुत जरूरी हो जाती है.

ठंड के समय ज्यादा खाते हैं पशु: गर्मियों में रात के समय हरा चारा खिलाने से बछियों की वृद्धि दर और भैंसों में दूध उत्पादन बढ़ता है. क्योंकि पशु ठंड के समय खाने में अधिक समय बिताते हैं और अधिक शुष्क पदार्थ खाते हैं. जबकि पशुओं के आराम क्षेत्र के दोनों ओर तापमान में 8° से 10°C से अधिक परिवर्तन दूध उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है. इसलिए, भैंसों के उत्पादन और प्रजनन प्रदर्शन में सुधार के लिए, थर्मल आराम प्रदान करने के लिए उपयुक्त आश्रय प्रबंधन आवश्यक है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालन

Animal Husbandry: HF और जर्सी गाय के मुकाबले भैंस को ज्यादा लगती है ठंड, बचाव करना है जरूरी

नई दिल्ली. धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. इसलिएए...

चारे की फसल उगाने का एक खास समय होता है, जोकि अलग-अलग चारे के लिए अलग-अलग है.
पशुपालन

Animal Fodder: इस साल डेयरी किसानों के लिए चुनौती बन गया है पशु चारे पर आने वाला खर्च

नई दिल्ली. भारत में दूध उत्पादन की कुल लागत का 60–70 फीसद...