Home पशुपालन Animal Fodder: गर्मी, बारिश के सीजन में पशुओं को क्या खिलाएं, यहां जानिए पूरे साल का डाइट प्लान
पशुपालन

Animal Fodder: गर्मी, बारिश के सीजन में पशुओं को क्या खिलाएं, यहां जानिए पूरे साल का डाइट प्लान

चारे की फसल उगाने का एक खास समय होता है, जोकि अलग-अलग चारे के लिए अलग-अलग है.
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. पशुओं को अगर सही चारा दिया जाए तो उनकी सेहत अच्छी रहती है और इससे उत्पादन भी बेहतर होता है. साथ ही चारा की क्वालिटी अच्छी हो तो दूध की क्वालिटी भी बेहतर होती है. हालांकि अक्सर पशुपालकों की समस्या होती है कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं होती कि कौन सा चारा कब दिया जाना चाहिए. मसलन, किस महीने में किस तरह का चारा पशु के लिए बेहतर है और इससे उत्पादन में कोई कमी न हो. ताकि पशुपालक इससे होने वाले नुकसान से खुद को बचा सकें.

एक्सपर्ट के मुताबिक लोबिया का चारा बहुत ही ज्यादा पौष्टिक होता है. इसमें 17 से 18 फ़ीसदी तक प्रोटीन की मात्रा होती है. इसके अलावा इसमें कैल्शियम और फास्फोरस भी पर्याप्त मात्रा में होता है. इसे अकेले और गैर दलहनी फसलों जैसे ज्वाह या मक्का के साथ बो सकते हैं. वहीं ग्वार शुष्क क्षेत्र के लिए पौष्टिक एवं फलीदार चारा है. अक्सर इसे ज्वार या बाजरे के साथ मिलकर बोया जाता है. इसमें 13 से 15 फ़ीसदी तक प्रोटीन पाया जाता है.

कितना देना चाहिए दाना: विशेषज्ञ भी कहते हैं कि साधारण तौर पर दिन में दो बार भोजन देना चाहिए. भोजन के सही पाचन के लिए 8 से 10 घंटे के अंतर पर भोजन देना सही माना जाता है. ज्यादा दूध देने वाली गायों को दिन में चार से पांच बार चारा के साथ दाना खिलाते रहें. केवल दाने की अधिक मात्रा से पशुओं की पाचन शक्ति बिगाड़ सकती हैं. साथ ही दूध का उत्पादन भी घट जाता है. दुधारू पशुओं को दूध निकालने से पहले दाना और बाद में चारा देना बेहतर होता है.

क्वालिटी चारा देना चाहिए: इसके अलावा उन्हें आहार के साथ ही रोजाना खनिज मिश्रण और नमक भी दें. विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में पशुओं के आहार पर कम ध्यान दिया जाता है. पशुओं को सर्वोत्तम चारा तो दिया जाना चाहिए इसके साथ ही इस बात का भी ख्याल करना चाहिए कि कौन सा चारा कब खिलाया जाए. इन बातों का ध्यान रखकर ही उनका स्वास्थ्य बेहतर रखा जा सकता है और उसे बेहतर उत्पादन भी लिया जा सकता है.

कौन सा चारा कब खिलाएं: पशुओं को जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल में बरसीम, लुसर्न, जई, मेथी, भूसा, हे और साइलेज का चारा देना बेहतर होता है. जबकि मई, जून में पशुओं को लुसर्न, लोबिया, भूसा और सालेज का चारा देना चाहिए. जुलाई, अगस्त और सितंबर में हरी जोंदरा, हरी ज्वार और लोबिया का चारा पशुओं के लिए बेहतर माना जाता है. जबकि अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में ज्वार, ग्वार, नेपियर, सूडान, भूसा का चारा पशुओं को देने से उत्पादन बेहतर रहता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...

goat farming
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरियों को एक ही चारागाह में ज्यादा समय तक न चराएं

नई दिल्ली. पशुपालन करने की सोच रहे हैं और बजट भी ज्यादा...

पशुपालन

Animal Fodder: चारा चारा स्टोर करने में अपनाएं सही तरीका, सालभर नहीं होगी कमी

नई दिल्ली. पशुपालन के काम में चारे का सही भंडारण यानी स्टोरेज...