Home पशुपालन Goat Farm: सिरोही नस्ल की बकरी पालकर छोड़ दीजिए इनकम की टेंशन, मीट और दूध के लिए है अच्छी
पशुपालन

Goat Farm: सिरोही नस्ल की बकरी पालकर छोड़ दीजिए इनकम की टेंशन, मीट और दूध के लिए है अच्छी

Goat Farming, Goat Breed, Sirohi Goat, Barbari Goat, Jamuna Pari Goat, Mann Ki Baat, PM Modi,
प्रतीकात्मक फोटो (लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज)

नई दिल्ली. भारत में बड़े पैमाने पर बकरी पालन किया जा रहा है. बकरी पालन से लोग जुड़कर लाखों में कमा रहे हैं. बहुत से ऐसे किसान हैं, जिनके शेड में सैकड़ों की संख्या में बकरों-बकरी हैं और उनकी कमाई करोड़ों में भी होती है. बकरी पालन खास तौर पर लघु और सीमांत किसानों के लिए एक बेहतरीन व्यवसाय का जरिया बनकर उभरा है. क्योंकि बकरी पालन को कम लागत में भी किया जा सकता है. इस वजह से ग्रामीण अंचलों में खास तौर पर लघु और सीमांत किसान कम लागत में 5 से 10 बकरी बकरों को पालकर अपनी आमदनी का एक और जरिया बना रहे हैं. इसमें भी बकरी की कुछ नस्ल ऐसी हैं, जिन्हें पालकर मोटी कमाई कर सकते हैं.

इनमें भी आपको बता दें कि सिरोही नस्ल की बकरी-बकरा की मार्केट में काफी डिमांड है. ये बकरी एक बार में एक लीटर तक दूध देती है. बता दें कि देश में बकरी की 37 नस्ल होती हैं, जिनमें से​ सिरोही नस्ल की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. किसान खेती के साथ पशु पालन कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. बकरी पालन के लिए कई बार सरकार भी पशु पालकों के हित में बात करती है. कुछ पशुपालन केवल गाय-भैंस तक ही सीमित रखते हैं, जबकि बकरियां भी एक महत्वपूर्ण पशुधन हैं. इससे कम लागत में अच्छी कमाई की जा सकती है.

बकरी दूध-मास दोनों होती है अच्छीः बकरी पालन भी एक ऐसा व्यवसाय है जो कृषि के साथ किया जा सकता है. वर्तमान में भारत में बकरी पालन करके बहुत से किसान लाखों में कमाई कर रहे हैं. बकरी पालन दुनिया के कुछ देशों में लोगों के बीच पारंपरिक व्यवसाय है. बकरी पालन किसान मांस और कृषि खाद के लिए करते हैं. इसके अलावा सिरोही बकरे का मांस बहुत ज्यादा स्वादिष्ट माना जाता है. इसके साथ ही लाभदायक होता है. बकरी पालन करने के लिए इस व्यवसाय को समझना बहुत ज्यादा जरूरी होता है.

य​हां से खरीद सकते हैं सिरोही बकरीः अगर बकरी पालन की सोच रहे हैं उसमें भी सिरोही बकरी की तो टेंशन छोड़ दें. इस नस्ल की बकरी-बकरे को राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश राज्यों में पाई जाती है. इस नस्ल की बकरियां आकार में मध्यम होती हैं. इनके शरीर का रंग लाल और काले-सफेद धब्बे होते हैं. सींग घुमावदार होते हैं. सिरोही मादा बकरी की लंबाई 62 सेमी और नर बकरी की लंबाई 80 सेमी होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

biogas plant
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: यूपी में गोबर गैस प्लांटों को बढ़ावा देगी सरकार, किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार कृषि और पशुपालन को एकीकृत करके किसानों...

पशुपालन

Animal News: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए करवाएं मुफ्त में टेस्ट

नई दिल्ली. पशुपालन को बढ़ावा देकर सरकार किसानों की इनकम को बढ़ाना...