Home पशुपालन Bakrid: भीषण गर्मी में ऐसे बचाएं कुर्बानी के बकरे को, इन बातों पर ध्यान नहीं दिया तो हो जाएगा बीमार
पशुपालन

Bakrid: भीषण गर्मी में ऐसे बचाएं कुर्बानी के बकरे को, इन बातों पर ध्यान नहीं दिया तो हो जाएगा बीमार

Livestock animal news, goat farming, cirg
बरबरी बकरी. Livestock animal news

नई दिल्ली. बकरीद में महज आठ दिन बाकी हैं. इसे लेकर मुस्लिम ईद-उल-अजहा की तैयारी करने में जुटे हैं. लोगों ने बकरों को खरीद लिया है. गर्मी के दिनों में किसान बकरों को दिन में नहीं रात को मंडी में लेकर आ रहे हैं. 48 डिग्री के पार पारा पहुंचने की वजह से लोग तो छोड़िए बकरों की भी हालत खराब हो रही है. ऐसी भीषण गर्मी में बकरे को बचाकर रखना बेहद जरूरी है. अगर थोड़ी सी भी लापरवाही कर दी तो जानवर से हाथ धो बैठेंगे. इसलिए अपने कुर्बानी क बकरे की देखभाल ठीक से करें. आज LiveStockAnimalNews.com विशेषज्ञों की राय आपके सामने रख रहा है, जो बकरे को स्वस्थ रखने में मदद करेगा. जानिए वो खास बातें जिनसे गर्मी में बकरे को हेल्थी और बीमार होने से बचाया जा सकता है.

गर्मी में खान-पान का रखें विशेष ध्यान
भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इसका असर जानवरों पर भी हो रहा है. पालतू जानवरों के लिए उनके पालक व्यवस्था कर रहे हैं लेकिन जानकारी के अभाव में उनसे ऐसी गलती हो जाती है कि कभी-कभी तो जानवर तक मर जाता है. इस खबर में हम खासकर बकरीद के लिए तैयार किए जा रहे बकरों की बात कर रहे हैं. ऐसी गर्मी में उन्हें कैसे बचाएं, क्या खिलाएं, कौनसा चारा बेहतर है, फीड कैसा होना चाहिए आदि बातों का जवाब देते हुए वृंदावन स्थित स्टार साइंटफिक गोट फार्मिंग के संचालक राशिद बताया कि बकरीद नजदीक है इसे लेकर किसान और पशु पालक मंडी लाने की तैयारी में हैं लेकिन गर्मी की वजह से बकरों का हाल बुरा हो रहा है. जगह बदलने से बकरा स्ट्रेस में आ रहा है. ऐसे में बच्चे बीमार हो जाते हैं. इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो बकरा गर्मी में बीमार होन से बच जाएगा.

गर्मी में इन बातों का रखें खास ध्यान
दिन में तीन से चार बार बकर को साफ और ठंडा पानी पिलाएं.
जब तापमान ज्यादा बढ़ जाए और बकरा हांफ रहा हो तो
इलेक्ट्राल पाउडर दें. एक इलेक्ट्राल पाउडर के पाउस को एक लीटर फ्रेश पानी में घोल लें और दिन में दो बार आधा-आधा लीटर दे दें. मतलब दिन में एक लीटर सोडियम उसके शरीर में चला जाना चा​हिए.
सुबह दस से शाम पांच बजे तक बकरों को धूप में न बैठाएं न ही चारागाह में छोड़ें. उन्हें छायादार जगह पर आराम करने दे.

बकरों को हेल्दी रखने के लिए करें ये उपाय
समय-समय पर बकरे को खाना देते रहें।
गर्मियों में हरे चारे की मात्रा को बढ़ा दें.
फीड में चना, चना की चुनी, गेहूं, चोकर, जो, और मिनरल दें.
बकरे के सामने काला नमक और लाहौरी नमक जरूर रखें, जिससे उसे चाटकर अपना हाजमा ठीक कर सके.
ओवर लिमिट कुछ भी न दें, अगर ओवर फीड करेंगे तो बकरा बीमार हो जाएगा.
कोशिश करें कि बकरे को हरा चारा मिल जाए, अगर नहीं हैं तो सूखे चारे में कुछ सप्लीमेंट्स मिलाकर खिलाएं.

गर्मी में बकरों को ओवर फीड होने से बचाएं.
राशिद बताते हैं कि गर्मी की वजह से मार्केट में जानवर कम आ रहा है. अगर कुछ आ भी रहे हैं उनमं से बहुत से व्यापारी ओवर फीड कराकर बकरे को सुबह जल्दी मंडी में ले आते हैं, जिससे बकरा बीमार हो रहा है. जो जानवर आप खरीद रहे हैं वो स्वस्थ है, एक्टिव है और ​उसे किसी प्रकार का कोई कैमिकल, दवा या बेसन तो नहीं पिलाकर मंडी में लाया गया. इन बातों पर जरूर गौर करना चाहिए. कुछ लोग बकरे को मोटा दिखाने के लिए उन्हें कई तरह के कैमिकल, ज्यादा पानी और बेसन पिलाकर लाते हैं. ये ओवर लिमिट बेसन-पानी बकरे के खेन में नसों के जरिए चला जाता है, जिससे कभी-कभी बकरे की मौत भी हो जाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

biogas plant
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: यूपी में गोबर गैस प्लांटों को बढ़ावा देगी सरकार, किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार कृषि और पशुपालन को एकीकृत करके किसानों...

पशुपालन

Animal News: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए करवाएं मुफ्त में टेस्ट

नई दिल्ली. पशुपालन को बढ़ावा देकर सरकार किसानों की इनकम को बढ़ाना...