Home पशुपालन Dairy Animal Shed: गर्मी में कैसा होना चाहिए पशुओं का आवास, यहां जानें क्या-क्या व्यवस्था करनी चाहिए
पशुपालन

Dairy Animal Shed: गर्मी में कैसा होना चाहिए पशुओं का आवास, यहां जानें क्या-क्या व्यवस्था करनी चाहिए

livestock animal news
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. गर्मी एक ऐसा मौसम है जब पशुओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. गर्मी में उत्पादन पर भी बेहद ही खराब असर पड़ता है. गर्मी के कारण गाय या भैंस वो दूध देना कम कर देती हैं. इसलिए पशुपालकों के लिए जरूरी होता है कि वो कुछ ऐसी व्यवस्था करें कि गर्मी में पशुओं को होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके. इसको करने के लिए पशुओं के आवास की व्यवस्था करना बेहद ही अहम हो जाता है. यदि पशुओं के आवास की व्यवस्था ठीक हो तो फिर मेवशियों की परेशानियों को कम किया जा सकता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों के मौसम में अधिक तापमान, लू, पीने के पानी तथा हरे चारे की कमी के कारण दुधारू पशुओं में दूध का उत्पादन कम हो जाता है. प्रजनन क्षमता भी कम हो जाती है तथा छोटे पशुओं के शरीर भार वृद्धि एवं विकास दर कम हो जाती है. ज्यादा गर्मी के खराब असर से पशु को बचाने के लिए कुछ विशेष प्रबन्ध करने चाहिए. पशु आवास के चारों तरफ छायादार वृक्ष होने चाहिए ताकि गर्म हवा से पशुओं का बचाव हो सके.

आवास में क्या-क्या व्यवस्था होनी चाहिए
पशुघर हवादार हो. दीवारों की खिड़कियाँ आमने-सामने हो और सीधी धूप न पड़े.

पशुघर की छत पक्की है तो उस पर घास-फूस पुआल इत्यादि डाल कर दिन में पानी का छिडकाव कर दें.

खिड़कियों, दरवाजों एवं अन्य खुले स्थानो पर बोरी टाट आदि लटकाकर कर उस पर दिन में 2-3 बार पानी डालें.

संभव हो तो पशुघर के अन्दर पंखा लगा दें. पशुओं के शरीर पर दिन में 3-4 बार पानी डालें.

पशु को यदि जोहड़ (पोखर) में नहलाने ले जाए तो ठण्डा एवं स्वच्छ पानी पिला कर ले जाएं.

पशुओं को हर समय पीने का पानी छायादार स्थान पर उपलब्ध होना चाहिए.

पशुओं को दूध निकालने से पहले ठण्डा एवं स्वच्छ पानी पिला कर ले जाएं.

ध्यान देने योग्य अन्य बातें
पशुओं का समूह उत्पादकता के आधार पर बनाएं न कि ब्यात की अवस्था के आधार पर अधिक दूध उत्पादन करने वाले पशु ओर अधिक ध्यान दें.

कमजोर एवं बीमार पशुओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है.

खुले क्षेत्र का कुछ भाग कच्चा भी रखना चाहिए क्योकि पक्के फर्श में पशु के गर्मी में आने के स्वाभाविक लक्षण का पता नही चल पाता है तथा चोट भी लगने का भय बना रहता है.

समस्त पशु आवास को समय-समय पर कीटाणु रहित करते रहना चाहिए ताकि पशुओं को बीमारियों से बचाया जा सके.

डेयरी फार्म के हर प्रवेश बिन्दु पर पैर धोने की व्यवस्था होनी चाहिए। इनसे बीमारियों की रोकथाम में सहायता मिलती है.

वर्षा, तापमान और मिट्टी का प्रभाव पशु के उत्पादन पर पड़ता है। इसके आधार पर देश को पाँच पशु पालन क्षेत्रों में बांटा जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...