Home डेयरी Silage In Dairy: साइलेज बनाने के लिए चारा फसलों का चुनाव कैसे करें, जानिए
डेयरी

Silage In Dairy: साइलेज बनाने के लिए चारा फसलों का चुनाव कैसे करें, जानिए

अच्छा साइलेज बनाने के लिए यह जरूरी है, कि फसल का चुनाव अच्छी प्रकार से किया जाए.
साइलेज का प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली. बरसात में जलवायु के उपयुक्त होने के फलस्वरूप हरे चारे और घासों का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है. जिसका उपभोग उस समयावधि में पशुओं द्वारा संभव नहीं होता है. ऐसी स्थिति में अतिरिक्त हरे चारे को उन दिनों के लिए संरक्षित कर सकते हैं जब इनकी पैदावार एवं आपूर्ति कम होती है. चारा संरक्षण विधियों द्वारा हरे चारे की गुणवत्ता को बनाए रखा जा सकता है जिसके द्वारा अच्छा पशु उत्पादन नवम्बर-दिसम्बर और अप्रैल-जून के महीनों में भी प्राप्त कर सकते हैं. जब हरे चारे की अत्याधिक कमी रहती है. साइलेज उस चीज को कहते हैं कि जिसे अधिक नमी वाले चारे को नियंत्रित फर्मेंटेशन मेथड द्वारा तैयार किया जाता है. इसमें हरे चारे के पोषक तत्त्वों की उपलब्धता बनी रहती है.
पशुपालन करने वाले पशुपालक साइलेज बनाकर पशुओं को खिलाते हैं. हरे चारे को साइलेज बनाने से इसे पौष्टिक अवस्था में काफी समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है. इतना ही नहीं पशुओं को पूरे वर्ष इसे खिलाया जा सकता है. कई गर्मियों में हरे चारे की कमी होने के कारण भी पशुओं को साइलेज खिलाया जाता है. साइलेज खिलाने से दाने की भी बचत होती है.

जानिए कैसे अच्छा साइलेज बनाएं: अच्छा साइलेज बनाने के लिए यह जरूरी है, कि फसल का चुनाव अच्छी प्रकार से किया जाए. उसे ठीक अवस्था में काटा जाए और कुट्टी की जाए अच्छा साइलेज बनाने के लिए चारा फसलों की कटाई फूल आने की अवस्था या फिर दानों में गुम्फावस्था में करना चाहिए. कुट्टी का आकार जितना ही छोटा होगा उतना ही साइलेज गड्ढा भरने में हवा रहित वातावरण तैयार करने में आसानी होगी. मक्का, बाजरा, जई, ज्वार इत्यादि फसलें अच्छे साइलेज बनाने के लिए उपयुक्त हैं. परन्तु दलहनी फसलों के साथ-साथ अगोला तथा धान का पुआल (हरी अवस्था में) मिलाकर उसके ऊपर लगभग 3-5 प्रतिशत शीरा और 0.5-1.0 प्रतिशत यूरिया को मिलाकर उत्तम किस्म का
साइलेज तैयार कर सकते हैंत्र

साइलेज बनाने के लिए जरूरी बातें

  • हरे चारे में नमी का प्रतिशत 65 से 75 होना चाहिए.
  • साइलो गड्ढे से अधिकतम हवा को निष्कासित कर देना चाहिए.
  • साइलो गड्ढे के तापमान को 30 से 38 डिग्री सेन्टीग्रेड करने के लिए उपयुक्त वातावरण को बढ़ावा देना चाहिए.
  • अगर कुछ परेशानी हो तो कुछ चीजों को साइलेज फसल के साथ में करना चाहिए जैसे-शीरा 3-5 प्रतिशत, नमक 1-2 प्रतिशत, अनाज दाने 3-4 प्रतिशत, नीबू और मौसमी का छिलका इत्यादि. इसके अलावा सोडियम मेटा बाई सल्फाइट को भी मिलाया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

‘NDDB की प्राथमिकता पशु उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार करना है’

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...

डेयरी

Dairy News: सुधा दुकान या बिक्री केंद्र खोलकर कमाएं एक दिन में पांच हजार रुपए तक मुनाफा

नई दिल्ली. बिहार में सुधा डेयरी की दुकान या बिक्री केंद्र खोलने...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
डेयरी

Dairy Farming: पशु के गाभिन होने की पहचान क्या है, सिर्फ हीट में न आना गर्भवती होने की गारंटी नहीं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशुओं को पाला जाता है...

Livestock Health and Disease Control Programme (LHDCP): to provide for prophylactic vaccination against animal diseases, capacity building of veterinary services, disease surveillance, and strengthening veterinary infrastructure.
डेयरी

Milk Production: क्या बारिश में कम हो गया गाय-भैंस का दूध उत्पादन, बस ये आठ उपाय अपनाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशु का दूध उत्पादन कम...