Home पोल्ट्री Poultry Farming: 100 मुर्गियों के लिए 200 वर्गफीट में बनाएं पोल्ट्री फार्म, व्यवस्था ऐसी रखें
पोल्ट्री

Poultry Farming: 100 मुर्गियों के लिए 200 वर्गफीट में बनाएं पोल्ट्री फार्म, व्यवस्था ऐसी रखें

Guru Angad Dev Veterinary and Animal Sciences University, Animal Husbandry Fair
गडवासु में लगाए गए पशुपालनद मेले में बांस से बना मुर्गी शेड प्रदर्शनी में रखा गया

नई दिल्ली. यदि आप पोल्ट्री फार्मिंग करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको पोल्ट्री फॉर्म बनवाना होगा. पोल्ट्री फार्म के अंदर ही मुर्गियों को पालकर अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है. जिस तरह इंसान घर के अंदर अपने लिए तमाम व्यवस्थाएं करता है और सुकून से रहता है. ठीक उसी तरह से मु​र्गे-मुर्गियों के लिए भी उन्हें सुकून देने वाला पोल्ट्री फार्म बनाना होगा. चाहे आप चिकन उत्पादन के लिए ब्रॉयलर मुर्गे पालें या फिर अंडा उत्पादन के लिए लेयर मुर्गियों का पालन करें. हालां​कि बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग में शेड के बिना भी मुर्गियों को पाला जा सकता है.

यदि आप 100 पक्षियों के साथ फार्मिंग शुरू करना चाहते हैं तो ऐसा करके आप सुरक्षित शेड, स्वस्थ पक्षी, बेहतर उत्पादन ले सकते हैं. 100 पक्षियों के लिए शेड के आकार की बात करें तो 20 फीट लंबाई और 10 फीट चौड़ाई रखनी होगी. ऊंचाई सांमने 8 फीट, पीछे 6 फीट रखनी चाहिए.

200 वर्ग फीट की होनी चाहिए जगह
कुल क्षेत्रफल 200 वर्ग फीट होना चाहिए. सफल पोल्ट्री फ़ामिंग की शुरुआत के लिए शेड को हवावार और पर्याप्त रोशनी वाला बनाएं.

शेड के अंदर बरसात और गर्मी से सुरक्षा की तमाम व्यवस्थाएं होनी चाहिए.

शिकारी जानवरों से सुरक्षा जरूरी है. इसलिए इसका भी ध्यान रखें.

सफाई में आसानी हो, इस तरह का पोल्ट्री फार्म तैयार करें.

मजबूत और टिकाऊ निर्माण हो.

शेड का लंबा हिस्सा पूर्व-पश्चिम दिशा में होना चाहिए.

ताकि धूप का सीधा प्रभाव कम पड़े और वेंटिलेशन अच्छा मिले.

निर्माण सामग्री में खम्भे सीमेंट, लोहे, लकड़ी की जरूरत होगी.

दीवार 1.5 से 2 फीट ऊंचाई तक रखें. ईंट की दीवार के ऊपर ग्रीन नेट या जाली लगाएं.

फर्श पर सीमेंट या मिट्टी ऊपर 2-3 इंच होनी चाहिए. फिर चूना, भूसा, लकड़ी का बुरादा बिछा सकते हैं.

दरवाजा 3.5 x 6 फीट का होना चाहिए.

पर्दा ग्रीन नेट वाला लगाएं. ये पर्दा गर्मियों में सुरक्षा के लिए होता है.

फीडर और ड्रिंकर की भी व्यवस्था करें.

100 पक्षियों के लिए फीडर (गोल) 4 से 5, ड्रिंकर (वेल) 4 से 5 रखें.

बल्ब की व्यवस्था होनी चाहिए. हीट या ब्रूडर बल्ब 2 से 3 (चूजों के लिए) जरूरी होता है.

ग्रीन नेट पर्दा जरूरत के मुताबिक लगाएं.

अनुमानित लागत खम्भे व संरचना छत व जाली पर 12 से 15 हजार आएगी.

दीवार व फर्श पर 6 से 8 हजार रुपए आएगी.

दरवाजे व अन्य उपकरण पर 2 से 3 हजार लागत आएगी.

कुल लागत 32 से 42 हजार रुपए आएगी.

महत्वपूर्ण सुझाव में शेड को हमेशा साफ और सूखा रखें.

समय पर पानी और दाना उपलब्ध कराएं.

वैक्सीनेशन व दवाईयों का समय पर उपयोग करें.

चूजों के लिए पहले सप्ताह ब्रूडिंग तापमान 32-34°C रखें, हर सप्ताह 2-3°C कम करें.

निष्कर्ष
नियमित सफाई और रोग नियंत्रण से उत्पादन बढ़ता है. ये भी याद रखें कि मजबूत शेड का मतलब सुरक्षित पक्षी है. इससे अच्छा उत्पादन मिलेगा और आपको पोल्ट्री फार्मिंग में फायदा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Poultry animals including chicken, duck, turkey and quail on a farm
पोल्ट्री

Poultry: फ्री रेंज और शेड में मुर्गी पालन के अपने फायदे और चुनौतियां हैं

नई दिल्ली. मुर्गी पालन मुख्यता दो तरह से किया जाता है. एक...

DAHD has formulated the Poultry Disease Action Plan
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को तीन बीमारी रानीखेत, कॉक्सिडियोसिस और सीआरडी से बचाने पर ही होगी तगड़ी कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहते हैं कि पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming)...

egg production in india, Egg Rate, Egg Market, Egg Price, EGG PRICE FALL EGG BECOMES CHEAPER
पोल्ट्री

Poultry: मु​र्गियों के शरीर में इस परेशानी से अंडा उत्पादन होता है प्रभावित

नई दिल्ली. मुर्गियों में ओवेरियन फॉलिकल्स (Ovarian Follicles) अंडाशय (Ovary) में मौजूद...

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री

Poultry Farming: पहले दिन चूजों को पिलाएं गुड़ का पानी, फिर पिसा हुआ दलिया दें, ये भी दे सकते हैं

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) में चूजों की सही तरह से...