Home डेयरी Milk: गाय का दूध बढ़ाना और सेहत बनाए रखना है बेहद ही आसान
डेयरी

Milk: गाय का दूध बढ़ाना और सेहत बनाए रखना है बेहद ही आसान

The revised NPDD will give an impetus to the dairy sector by creating infrastructure for milk procurement
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. गाय का अगर दूध उत्पादन बढ़ाना है तो उसकी सही तरह से देखभाल भी बेहद ही जरूरी है. गाय के ब्याने के बाद दूध बढ़ाने और सेहत बनाए रखने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. एक्सपर्ट का कहना है कि गाय के ब्याने (बच्चा देने) के बाद उसका दूध बढ़ाने और उसकी सेहत को बनाए रखने के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है. इसके बिना ज्यादा दूध उत्पादन नहीं लिया जा सकता है. ऐसे में यहां कुछ मुख्य चीजें के बारे में हम आपको बताएंगे जिससे दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी.

गाय को ऊर्जा के लिए गुड़ और अजवाइन खिलाना चाहिए. ब्याने के तुरंत बाद गाय के शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है. ऐसे में लगभग 500 ग्राम गुड़, 50 ग्राम अजवाइन और 20 ग्राम सोंठ को पानी में उबालकर पिलाएं. ये काढ़ा गर्भाशय की सफाई में मदद करता है और भूख बढ़ाता है.

और क्या-क्या खिलाना चाहिए
संतुलित पशु आहार (Concentrate Feed) भी दें. दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए केवल घास काफी नहीं है.

अनाज में मक्का या जौ, खली (सरसों या बिनौला), और चोकर (गेहूं का दाना) का सही अनुपात देना होगा.

शरीर की सही देखभाल के लिए 2 किलो और प्रति 2.5 लीटर दूध पर 1 किलो अतिरिक्त दाना देना चाहिए.

खनिज मिश्रण (Mineral Mixture) भी दें. दूध बढ़ाने के लिए कैल्शियम और फास्फोरस बहुत जरूरी है.

रोजाना 50 से 100 ग्राम अच्छी क्वालिटी का मिनरल मिक्सचर दाने में मिलाकर जरूर दें.

इससे गाय जल्दी दोबारा गरम (Heat) में भी आती है.

मेथी और शतावरी आयुर्वेदिक उपाय है. ये दोनों चीजें प्राकृतिक रूप से दूध के ग्रंथियों को सक्रिय करती हैं.

100-200 ग्राम मेथी को भुनकर या भिगोकर दाने के साथ दें. वहीं 20-30 ग्राम सतावरी
चूर्ण रोजाना देने से दूध की मात्रा और गुणक्ता में सुधार होता है.

हरा चारा और पानी गाय को पर्याप्त मात्रा में दें. हरे चारे में बरसीम या जई दें, ताकि उसे विटामिन मिलता रहे.

दूथ का 80 फीसद हिस्सा पानी होता है, इसलिए गाय को दिन में कम से कम 3-4 बार साफ और ताजा पानी पिलाएं.

याद रखें कि संतुलित आहार साफ पानी, स्वच्छता, स्वस्थ गाय, अधिक दूध की चाबी है.

सही आहार के फायदों की बात करें तो इससे दूध उत्पादन में वृद्धि होती है.

गर्भाशय की जल्दी सफाई हो जाती है. रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.

पशु का जल्दी दोबारा हीट में आना आसान हो जाता है.

दूध की गुणक्ता में सुधार होता है.

गाय की अच्छी सेहत और लंबी उम्र होती है.

ब्याने के बाद शुरुआती 3-4 दिनों तक हल्का और सुपाच्य भोजन (जैसे दलिया) ही दें.

धीरे-धीरे दाने की मात्रा बढ़ाएं ताकि गाय का पेट खराब न है.

निष्कर्ष
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें ताकि धनेला (Mastitis) जैसी बीमारी का खतरा न हो. इससे आपको पशु से ज्यादा दूध भी मिलेगा और फायदा भी बढ़ेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

‘NDDB की प्राथमिकता पशु उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार करना है’

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...

डेयरी

Dairy News: सुधा दुकान या बिक्री केंद्र खोलकर कमाएं एक दिन में पांच हजार रुपए तक मुनाफा

नई दिल्ली. बिहार में सुधा डेयरी की दुकान या बिक्री केंद्र खोलने...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
डेयरी

Dairy Farming: पशु के गाभिन होने की पहचान क्या है, सिर्फ हीट में न आना गर्भवती होने की गारंटी नहीं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशुओं को पाला जाता है...

Livestock Health and Disease Control Programme (LHDCP): to provide for prophylactic vaccination against animal diseases, capacity building of veterinary services, disease surveillance, and strengthening veterinary infrastructure.
डेयरी

Milk Production: क्या बारिश में कम हो गया गाय-भैंस का दूध उत्पादन, बस ये आठ उपाय अपनाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशु का दूध उत्पादन कम...