नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशु का दूध उत्पादन कम हो जाना है, बेहद सामान्य सी बात है. पशु के दूध उत्पादन पर मौसम का भी असर पड़ता है. मौसम के उतार-चढ़ाव से दूध उत्पादन घटता और बढ़ता रहता है. हालांकि जब दूध उत्पादन कम हो जाता है तो इससे नुकसान सीधे तौर पर डेयरी फार्मिंग के बिजनेस को होता है. जाहिर सी बात है किसी भी बिजनेस में प्रोडक्शन के घटने से नुकसान तो होगा ही. इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि दूध उत्पादन कम होने की वजह पहचानी जाए.
बारिश में गाय-भैंस का दूध कम क्यों हो जाता है, ये तो सभी जानते हैं लेकिन ये जरूरी नहीं है कि वजह भी जानते होंगे. एक्सपर्ट कहते हैं कि इसकी वजह कई हैं. हालांकि कुछ उपाय भी हैं, जिसको अपनाने से दूध उत्पादन के स्तर को बनाए रखा जा सकता है.
बारिश में दूध उत्पादन कम होने की वजह, जानें यहां
▶️ सूखा पदार्थ (Dry Matter) कम खाना हरे चारे में पानी अधिक होने से ऊर्जा की कमी हो जाती है और दूध उत्पादन घटता है.
▶️उमस (Humidity) के कारण हीट स्ट्रेस बढ़ने से पशु बेचैन रहते हैं, भूख कम लगती है और दूध उत्पादन घटता है.
▶️ मास्टाइटिस का खतरा बढ़ने से थनों में नमी और गंदगी से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे दूध उत्पादन घटता है.
▶️ फफूंदयुक्त चारा (Moldy Feed) भी नुकसानदेह है. गीले चारे में फफूंद (मोल्ड) लग जाती है, जो जहरीली होती है और दूध उत्पादन घटा देती है.
▶️ चारे की गुणवत्ता में गिरावट के चलते बारिश में चारा सड़ने लगता है, जिससे पोषण का स्तर कम हो सकता है और दूध कम हो जाता है.
▶️ कीचड़ और गंदगी में रहने से पशु अस्वस्थ रहते हैं और चारा भी कम खाते हैं, जिससे दूध में कमी आती है.
▶️ नमी और गंदगी से पेट के कीड़े, परजीवी और अन्य रोग बढ़ते हैं, जिससे पशु कमजोर होते हैं और दूध कम देते हैं.
▶️ खनिज और ऊर्जा की कमी से बारिश में भूख कम लगती है, संतुलित आहार नहीं मिलता, जिससे खनिज और ऊर्जा की कमी हो जाती है और दूध उत्पादन घटता है.
बचाव के आसान उपाय जानें
▶️ साफ और पौष्टिक हरा चारा उपलब्ध कराएं.
▶️ संतुलित दाना और मिनरल मिक्स्चर दें.
▶️ स्वच्छ और ताजा पानी पर्याप्त मात्रा में दें.
▶️ पशुओं को सूखा, साफ और हवादार शेड दें.
▶️ शेड और आसपास की सफाई नियमित करें.
▶️ फफूंदयुक्त चारा बिल्कुल न खिलाएं.
▶️ समय-समय पर डीवार्मिंग और टीकाकरण करें.
▶️ ऊर्जा, प्रोटीन, खनिज और विदामिन दें.
निष्कर्ष
बारिश में किन वजहों से दूध उत्पादन कम होता है, इसकी भी वजह भी आपने जान ली और उपाय के बारे में भी पढ़ लिया. ऐसे में दूध उत्पादन के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलेगी.











