Home डेयरी Milk Production: यूपी में बढ़ेगा दूध उत्पादन और ग्रामीणों की इनकम होगी दोगुनी, जानें क्या है सरकार का प्लान
डेयरी

Milk Production: यूपी में बढ़ेगा दूध उत्पादन और ग्रामीणों की इनकम होगी दोगुनी, जानें क्या है सरकार का प्लान

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. पशुपालन करके दूध से अच्छी कमाई की जा सकती है. यही वजह है कि बहुत से किसान अब पशुपालन में भी हाथ आजमा रहे हैं. वहीं सरकार भी चाहती है कि पशुपालन के जरिए किसानों की आय बढ़ाई जाए. इसको लेकर केंद्र सरकार से लेकर राज्य की सरकारें कई योजनाएं चलाती हैं. इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने को लेकर योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. योगी सरकार की ओर से प्रदेश में ए-हेल्प कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. कहा जा रहा है कि इससे यूपी में दूध उत्पादन तो बढ़ेगा ही साथ ही ग्रामीण इलाके के लोगों को फायदा भी होगा.

इसके लिए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 हजार पशु सखियों को ट्रेनिंग देने का फैसला किया है. दरअसल, सरकार ने यह फैसला ग्रामीण आबादी और पशुपालकों की आय बढ़ाने को लेकर किया है. ताकि उन्हें इसका फायदा हो सके. यूपीएसआरएलएम और पशुपालन विभाग की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत 25 जिलों के 50 विकास खंडों में यह योजना लागू की जा रही है. जहां पर पशु सखियों को ट्रेनिंग दी जाएगी.

60 हजार रुपये तक बढ़ेगी इनकम
कहा जा रहा है कि शुरुआत में 2000 पशु सखियों को हेल्प एजेंट के तौर पर शामिल किया जाएगा और उन्हें दूध उत्पादन की बारीकियां के बारे में सिखाया जाएगा. एक्सपर्ट उन्हें ट्रेंड करेंगे. वहीं 2 साल में 10 हजार एजेंट को प्रशिक्षित करने का टारगेट सेट किया गया है. ए—हेल्प कार्यक्रम के तहत सखियों की वार्षिक आय में 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करने का दावा किया जा रहा है. मिशन के डायरेक्टर का कहना है कि इस हेल्प कार्यक्रम का मकसद अच्छी नस्ल के पशुओं की संख्या को भी बढ़ावा है. कार्यक्रम के तहत कवर किए गए जिलों और विकास खंडो में मिशन स्टाफ का ऑपरेशन पूरा किया भी जा चुका है.

लोगों को मिलेगा रोजगार
इसके अलावा पशु सखियों को जरूरी कौशल और ज्ञान से लैस करने के लिए ट्रेनिंग योजनाएं भी डेवलप की जा चुकी हैं. ताकि वह अपनी भूमिकाओं को सही ढंग से लागू कर सकें. वहीं इसके लिए यह हेल्प कार्यक्रम कार्यालय के लिए मंच भी तैयार किया गया है. ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन डायरेक्टर की ओर से कहा गया है कि ग्रामीणों की आय बढ़ाने और उच्च गुणवत्ता के दूध को बढ़ाने में मदद मिलेगी. रोजगार का भी एक अवसर खुलेगा. उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार लगातार इसी तरह कार्यक्रम चलाया चल रही है. इसी के तहत पायलट प्रोजेक्ट के तहत 25 जिलों के 50 विकास करो में संचालन किया जाएगां.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: दूध खरीद के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा और सही दाम मिलने से डेयरी में आएगा बड़ा निवेश

नई दिल्ली. भारत मंडपम में आयोजित अनुगा फ़ूडटेक इंडिया डेयरी 2026 के...

डेयरी

Dairy Business: डेयरी में आगे आ रही युवा पीढ़ी, एमपी में योजना के तहत आए टारगेट से ज्यादा आवेदन

नई दिल्ली. पशुपालन से छिटकने वाली युवा पीढ़ी का रुझान अब फिर...

sabar dairy plant
डेयरी

Dairy News: सितंबर-अक्टूबर तक बिहार में शुरू हो जाएगा एक और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

नई दिल्ली. बिहार के गया जी में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ...

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...