Home पशुपालन Fodder: किस उम्र की बकरी को कितना दाना और कब देना चाहिए, जानिये इस खबर में
पशुपालन

Fodder: किस उम्र की बकरी को कितना दाना और कब देना चाहिए, जानिये इस खबर में

स्वस्थ भेड़-बकरी की पहचान ये है कि उनकी आंखें एकदम से चमकीली लाल-गुलाबी होती हैं. दूसरी ओर जब उनके पेट में हिमोकस है तो आंख हल्की गुलाबी हो जाती है.
प्रतीकात्मक फोटो: livestockanimalnews

नई दिल्ली. भारत में बड़े पैमाने पर बकरी पालन किया जा रहा है. बकरी पालन लघु और सीमांत किसानों के लिए एक आर्थिक कमाई का अच्छा संसाधन बनकर उभरा है. इसे अब वे व्यवसाय के रूप में भी रहे हैं. मगर, बकरी आपको तभी लाभ पहुंचाएगी जब उसे समय से पौष्टिक आहार मिले. अगर बकरियों को ठीक से आहार न मिले तो बकरी की सेहत नहीं बन सकती, बकरी पालकों को ये भी जानना जरूरी है कि किस उम्र की बकरी को कितनी मात्रा में और किस समय फीड देना चाहिए. इसलिए गोट फार्मिंग ये बात जानना बेहद जरूरी है. बता दें कि वैसे तो देश में बकरी की 37 नस्ल होती हैं लेकिन लोगों को वही नस्ल पालनी चाहिए, जो उनके क्षेत्र की जलवायु और वातावरण को झेल सके. साथ ही उसके हिसाब से चारा मिल सके.

देश की अर्थव्यवस्था में पशुधन बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है.खासतौर पर अगर हम ग्रामीण परिवेश की बात करें तो पशुपालन के जरिए से प्राप्त होने वाली अतिरिक्त आय किसान, पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाती है. परंपरागत खेती-किसानी को छोड़कर बहुत से लोगों ने नए तौर-तरीके अपनाकर बकरी पालन कर रहे हैं. वहीं एक बात और भी अगर बकरी पालन की जानकारी नहीं हैं तो ये व्यवसाय आपको नुकसान भी दे सकता है. इसलिए फार्म शुरू करने से पहले जितनी हो सके बकरियों के बारे में जानकारी ले जी जाए. इसमें सबसे अहम है बकरियों का आहार. जानवरों को फीड कितनी मात्रा में देना चाहिए कितना नहीं. किस उम्र के जानवर को क्या देना ये जानकारी नहीं होगी तो बकरियों को नुकसान होगा.

ये है बकरी के फीड का चार्ट
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बने केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र यानी सीआईआरजी के बकरी पोषण विभाग की मानें तो तीन से पांच माह तक के बच्चों को हरे चारे में दाने के साथ-साथ हरी पत्तियां भी खिलाएं. इतना ही नहीं जो बच्चे स्लॉटर एज यानी 11 से 12 माह के बीच होते हैं उनके चारे में 40 फीसदी दाना और 60 फीसदी सूखा चारा होना चाहिए. वहीं दूध देने वाली बकरी को दिन में दिन में चारे के साथ करीब 400 ग्रामी अनाज भी देना चाहिए. ब्रीडिंग करने वाले वयस्क बकरों को प्रतिदिन सूखे चारे के साथ हरा चारा और 500 ग्राम अनाज देना चाहिए.

वैज्ञानित तरीके से करें बकरी पालन
वृंदावन स्थित स्टार साइंटफिक गोट फार्मिंग के संचालक राशिद बताते हैं कि बकरी पालन करके किसान या कोई और भी अपनी आय को कई गुना तक बढ़ा सकता है लेकिन शर्त यही है कि उसे वैज्ञानित तरीके से बकरी पालन करना होगा. अगर आप बकरी पालन कर रहे हैं तो सबसे पहले जरूरी है कि नस्ल का ठीक से चयन करें. स्टाल फीडिंग के लिए बरबरी से अच्छी कोई नस्ल नहीं हो सकती और हां अगर आपके पास ग्रासिंग के लिए जगह है तो सिरोही बकरी पालें. उन्होंने कहा कि किसान बकरी फार्म शुरू करने से पहले प्रशिक्षण ले ले तो अच्छा है. अगर आपने सही टाइम पर पौष्टिक दे दिया तो बकरी पालन में कभी कोई दिक्कत नहीं आएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
पशुपालन

Animal News: 6 मई को CIRB में पशुओं की होगी नीलामी, 20 हजार देकर लगा पाएंगे बोली

नई दिल्ली. केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, हिसार में होने पशुओं की नीलामी...

अप्रैल महीने में भैंसे हीट में आती हैं और यह मौसम उनके गर्भाधान के लिए सही है. लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में गर्मी अधिक है. ऐसे में गर्भाधान में प्रॉब्लम आ सकती है.
पशुपालन

Animal News: बिहार में 22 लाख पशुओं का एमवीयू के जरिए हुआ इलाज

नई दिल्ली. बिहार ने पशुओं को चिकित्सा सेवा मुहैया कराने में बड़ी...

livestock animal news
पशुपालन

Animal husbandry: बछड़े और बछड़ी की ग्रोथ के लिए शुरुआती तीन महीना होता है बेहद खास

नई दिल्ली. पशुपालन के काम में जितना जरूरी पशु है. उतना ही...