Home पशुपालन Cow Husbandry: गाय को लंगड़ा बुखार से रहता है ज्यादा खतरा, यहां पढ़ें उपचार और बचाव का तरीका
पशुपालन

Cow Husbandry: गाय को लंगड़ा बुखार से रहता है ज्यादा खतरा, यहां पढ़ें उपचार और बचाव का तरीका

exotic cow breeds in india
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. आमतौर पर डेयरी मवेशी बीमारियों से बहुत परेशान रहते हैं. इसलिए कहा जाता है कि पशुपालन करने वाले किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या बेमौसम होने वाली बारिश में वाली बीमारी है. खासतौर दुधारू पशुओं को कई बार ऐसी बीमारियां लग जाती हैं, जिसकी वजह से उनकी मौत हो जाती है. जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पशु पालक को कितना बड़ा नुकसान होता होगा. इस सीजन में खासतौर से लंगड़ा बुखार भी इस तरह की एक बीमारी है जो पशुओं को बे मौसम बारिश की वजह से होती है. ये बीमारी बहुत ही खतरनाक और जानलेवा होती है.

लंगड़ा बुखार की बात करें तो यह बे मौसम होने वाली बीमारी है. बारिश के दिनों में मिट्टी के जरिए होती है. इस रोग के पीछे का कारण मिट्टी में पैदा होने वाला जीवाणु है. इस संक्रमण को क्लोस्ट्रीडियम चौवाई कहा जाता है. खतरनाक बात ये है कि ये काफी वक्त तक मिट्टी में जिंदा रह सकते हैं और गीली मिट्टी की वजह से पशुओं में किसी भी घाव के जरिए फैलते हैं. आमतौर पर ये रोग 6 से 24 महीने की उम्र के मवेशियों में होता है.

इस में ज्यादा होती है बीमारी
ये गायों में होने वाली बैक्टीरियल बीमारी है, जिसमें मांसपेशियों में हवा भरने के साथ-साथ सूजन हो जाती है.

भैंस इस बीमारी से बहुत कम ग्रस्त होती है.

इस रोग के मुख्य स्रोत दूषित चारागाह होते हैं.

आमतौर पर इस रोग से 6 माह से 2 साल के स्वस्थ पशु ज्यादातर प्रभावित होते हैं.

क्या हैं इस बीमारी के लक्षण
अचानक तेज बुखार 107-108 फार्रेनहाइट और पशु खाना और जुगाली छोड़ देता है.

पशुओं को दर्द होती है. कमर में सूजन और कूल्हे में विकसित होने से लंगड़ापन आता है. कभी-कभी सूजन कंधे, छाती और गले तक फैल जाता है.

सूजन वाली जगह को दवानेपर गैस जमा होने के कारण चर बर की आवाज आती है.

लक्षण उभरने के 24-28 घंटे के भीतर पशु मर जाता है. मृत्यु के तुरंत पहले सूजन ठंडा व दर्द रहता है.

इसके अलावा इस बीमारी में पशुओं के पैर में सूजन भी आजाती है.

रोकथाम और उपचार
बीमारी विशेष क्षेत्र में बरसात के शुरू होने से पहले 6 माह व उससे अधिक उम्र के सभी पशुओं का टीकाकरण करवाना चाहिए. शव को दबाने के समय द्वरा पर चूना डाल देना चाहिए. संक्रमण की शुरूआती अवस्था में उपचार प्रभावी हो सकता है. फिर भी अधिकांश मामलों में उपचार फायदेमंद नहीं होता.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...