Home पशुपालन Animal Care: इन 8 प्वाइंट्स में पढ़ें भेड़-बकरी की हैल्थ कैसे रखना है ख्याल
पशुपालन

Animal Care: इन 8 प्वाइंट्स में पढ़ें भेड़-बकरी की हैल्थ कैसे रखना है ख्याल

goat and sheep difference, Goat FarmingA Goat Farmer, CIRG, Hemocus, Parasite, Animal Husbandry
भेड़ और बकरी की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भेड़-बकरी पालन करके मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है. भेड़-बकरी को कामर्शियल तौर भी अब पाला जा रहा है. जिससे गोट और शीप फार्मर मोटा कमाते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि किसी भी जानवर को पाला जाए तो उसकी हेल्थ का ख्याल रखना होता है. जिस तरह से आम इंसान बीमार पड़ते हैं, उसी तरह से जानवर भी बीमार हो जाते हैं. आम इंसान अपनी बीमारी के बारे में बता देंते हैं लेकिन जानवरों की बीमारी का पता लगाना होता है. कुछ संकेत से इसके बारे में पता किया जाता है.

एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि अगर कुछ सावधानी बरती जाए तो जानवरों को बीमार होने से बचाया जा सकता है. बस जरूरत इस बात की है कि उन्हें समय-समय पर टीका लगवाया जाए. टीका लगाने के अलावा भी उनकी हेल्थ का ख्याल रखना होता है. बकरी और भेड़ को पेट के अंदर और शरीर पर रहने वाले कीड़ों से भी बचाना जरूरी होता है. अगर इन सब बातों का ध्यान रखा जाए तो फिर एनिमल हसबेंडरी में मुनाफा कई गुना बढ़ जाएगा. आइए जानते हैं कि कैसे बकरी और भेड़ की हेल्थ का ख्याल रखा जाना चाहिए.

इन फैक्टस को जरूर पढ़ें
टीकाकरण के फायदे के लिए वैक्सीनेश से 7-14 दिन पहले परजीवी को खत्म करने वाली दवा पिलाना जरूरी होता है.

भेड़ चेचक का टीका केवल भेड़ और बकरी चेचक का टीका केवल बकरियों में करना चाहिए.

डिवर्मिंग, पेट के कीड़े को मारने के लिए दवाओं को पिलाना चाहिए. पहली बार डिवर्मिंग 3 महीने की उम्र में करवा लें. फिर डिवर्मिंग प्रतिवर्ष मई/जून/मानसून के पहले करवा लें.

डिवर्मिंग के लिये एलबेन्डाजोल, फेनबेनडाजोल, निलजान, आइवरमैक्टिन हर बार दवा बदल देवें इससे कीड़े के खिलाफ रजिस्टेंस विकसित नहीं हो पाता है.

बाहरी कीड़ों से बचाव के लिए साल में दो बार गर्मियों और सर्दियों से पहले भेड़ व बकरियों को ब्यूटाक्स या इक्टोमिन या टिकोमैक्स का 0.1 प्रतिशत का पानी में घोल बना कर नहलाएं.

डिपिंग करते समय सावधानी भी बरतें. पशु को नहलाने से पहले पानी पिला लें. कम से कम 5-10 भेड़ और बकरियों की टेस्ट डिपिंग 24 घंटे पहले कर लें. यदि सब ठीक है, तो सभी भेड़ व बकरियों को नहलाएं.

काक्सीडियोसिस रोग का प्रभाव 1-6 माह की आयु के बीच ही रहता है. पहली बार ड्रेन्चिग 1-3 माह की आयु में दवा जैसे एमप्रोलियम (Amprolium) 50-100 मिलीग्राम/किलोग्राम शरीर की भार की दर से 5 दिनों तक पिलानी चाहिए.

तमाम बीमारियों के बचाव के लिए जन्म के तुरन्त बाद बच्चों को खीस अवश्य पिलायें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...